Advertisement

Bulli Bai App Case की मास्टरमाइंड उत्तराखंड की एक महिला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Bulli Bai App मामले में पुलिस ने सोमवार को एक 21 साल के युवक को अरेस्ट किया था. आज पुलिस ने उत्तराखंड से एक महिला को अरेस्ट किया है. 

Bulli Bai App Case की मास्टरमाइंड उत्तराखंड की एक महिला, पुलिस ने किया अरेस्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Bulli Bai एप मामले में मुख्य आरोपी एक महिला निकली है. पुलिस ने महिला को उत्तराखंड से अरेस्ट किया है. अब तक की जांच में पता चला है कि महिला 3 अकाउंट हैंडल कर रही थी. सोमवार को गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार और मुख्य आरोपी महिला एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. ताजा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विशाल को 10 जनवरी तक के लिए पुलिस कस्टड में भेज दिया गया है.

मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट 
मुंबई पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में पता चला है कि महिला एप से जुड़े 3 अकाउंट हैंडल कर रही थी. सह-आरोपी विशाल कुमार ने खालसा सुप्रीमेसिस्ट नाम से एक अकाउंट खोला था. फिर 31 दिसंबर को उसने दूसरे अकाउंट्स का भी नाम बदलकर सिख नाम से मिलते हुए नाम रखे थे. इसमें फर्जी खालसा अकाउंट होल्डर को दिखाया गया था. 

पढ़ें: Bulli Bai एप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल की कार्रवाई, 21 वर्षीय छात्र हिरासत में

मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने का आरोप
बता दें कि इस ऐप्लिकेशन के जरिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी बोली लगाने का आरोप है. शिवसेना सांसद ने इस ऐप्लिकेशन पर बैन लगाने की मांग आईटी मंत्रालय से की थी. सोशल मीडिया पर भी इस एप की काफी निंदा की गई थी और कार्रवाई की मांग हो रही थी. 

क्या है बुल्ली बाई एप?
बुल्ली बाई एप्लिकेशन को Github एपीआई पर होस्ट किया गया था. सोशल मीडिया पर एक्टिव 100 से ज्यादा महिलाओं को निशाने पर लिया गया. कई भारतीय महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं और उन्हें लेकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है. आरोप यह भी लगा कि तस्वीरों का सौदा भी किया जा रहा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement