Advertisement

UP के बुलंदशहर में मानसिक रोगी ने बेलगाम चलाया बेलचा, हमले में 2 की मौत और 7 घायल 

बुलंदशहर ज़िले में एक मानसिक रोगी के द्वारा लोगों पर बेलगाम बेलचा चलाकर 2 लोगों को मारने और 7 को घायल करने की घटना सामने आई है.

UP के बुलंदशहर में मानसिक रोगी ने बेलगाम चलाया बेलचा, हमले में 2 की मौत और 7 घायल 

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर(Bulandshahr) ज़िले में एक मानसिक रोगी के द्वारा लोगों पर बेलगाम बेलचा चलाने की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. अमुक रोगी द्वारा किसी भी दिशा में धुआंधार चलाए जा रहे बेलचे के प्रहार से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 अन्य घायल हैं. यह घटना बुलंदशहर ज़िले के माजरा गांव में घटित हुई है. इस बाबत क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार सिंह का कहना है कि  व्यक्ति ने बेलचे के साथ घर छोड़ा और लोगों पर बिना किसी उद्देश्य के हमले करता चला गया. उपायुक्त श्री सिंह के अनुसार इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि घायल सभी सातों लोग अभी हस्पताल में हैं. 

मौक़े से फ़रार हो गया था अभियुक्त 
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लोगों पर हमला करने के बाद उक्त अभियुक्त घटनास्थल से फ़रार हो गया था. हालांकि उसे बाद में गिरफ़्तार कर लिया गया. बुलंदशहर(Bulandshahr) पश्चिमी उत्तर प्रदेश(West UP) के मुख्य शहरों में से एक है. किसी मानसिक रोगी द्वारा इस तरह आम लोगों पर हमला किए जाने की ऐसी घटना सम्भवतः पहले कभी दर्ज नहीं की गई थी. 
 
मानसिक रोगी और हिंसा 
मानसिक रोग के बारे में जानकारी देने वाली कई वेबसाइट के अनुसार कई बार मानसिक रोगी गंभीर हाल में हिंसा की तरफ़ झुकते हैं. वे अक्सर अपना नुक़सान करते हैं. कई बार उनकी हिंसा अन्य लोगों तक भी पहुंचती है. ऐसे व्यक्तियों के लिए आवश्यक है कि सामान्य होने तक एक अहिंसक माहौल में उनकी पूर्ण चिकित्सा हो. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement