Advertisement

पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया है.

पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने बिना उकसावे के जम्मू में की फायरिंग.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार रात जम्मू के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई. 

BSF ने कहा है कि दोनों ओर चार से पांच चौकियां गोलीबारी में शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

इसे भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: ममता के करीबी मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक गिरफ्तार, राशन घोटाले में आया है नाम

पाकिस्तान की तरफ से हुई पहली फायरिंग
बीएसएफ ने कहा, 'आज रात लगभग आठ बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों द्वारा उचित जवाब दिया जा रहा है.'

यह भी पढ़ें: Kashmir: कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर  

रुक-रुककर जारी है गोलीबारी
अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है. यह पूछे जाने पर कि क्या बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को कोई नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि यह सुबह पता चलेगा. (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.​​​​​​

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement