Advertisement

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: थोड़ी देर में जारी होंगे बिहार बोर्ड के नतीजे, यहां करें चेक

पिछले साल मैट्रिक का रिजल्ट 78.17 फीसदी रहा था. इस दौरान 3 लाख 60 हजार 655 छात्र फेल हो गए थे.

Bihar Board BSEB 10th Result 2022: थोड़ी देर में जारी होंगे बिहार बोर्ड के नतीजे, यहां करें चेक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (BSEB 10th Result 2022) कुछ ही देर में जारी होने वाला है. छात्र दोपहर 3 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे. इसके अलावा biharboardonline.com पर जाकर भी परीक्षा के परिणाम चेक किए जा सकते हैं. 

बोर्ड के नियम अनुसार, स्टूडेंट्स को सभी कंपलसरी सब्जेक्ट में पास होना जरूरी है. जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें पास होने का एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्रों के लिए स्पेशल एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा जो छात्र नंबर से नाखुश होंगे, वो कॉपियों की स्क्रूटनी करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- UP: घर में घुसकर निर्ममता से हुई थी सेना के जवान की हत्या, 23 साल बाद मिला इंसाफ

ऐसे चेक करें  रिजल्ट

  • परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • यहां 'बीएसईबी 10वीं परिणाम 2022' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें.

 

इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों को अपने मोबाइल फोन से BIHAR10रोल-नंबर टाइप कर 56263 नंबर पर मैसेज करना होगा और रिजल्‍ट की डिटेल आपके मोबाइल फोन पर SMS के जरिए आ जाएगीं.

बता दें कि पिछले साल मैट्रिक का रिजल्ट 78.17 फीसदी रहा था. इस दौरान 3 लाख 60 हजार 655 छात्र फेल हो गए थे. वहीं इस साल बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में  16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं. परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी 2022 के बीच आयोजित की गई थीं. 
 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement