Advertisement

शादी के तोहफे के तौर पर मिला Petrol-Diesel, पहले चौंके फिर हंसते रह गए दूल्हा-दुल्हन

यह मामला तमिलनाडु के चेय्युर का है. यहां ग्रेस कुमार और कीर्तना को शादी में तोहफे के तौर पर एक लीटर पेट्रोल और एक लीटर डीजल मिला.

शादी के तोहफे के तौर पर मिला Petrol-Diesel, पहले चौंके फिर हंसते रह गए दूल्हा-दुल्हन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादी समारोह में सोने-चांदी और महंगे-महंगे तोहफे दिए जाने के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन तमिलनाडु में कुछ दोस्तों ने शादी में अपने दोस्त को ऐसा तोहफा दिया कि सब देखते ही रह गए. अब दिया तो कीमती तोहफा ही था लेकिन सबने यही सोचा कि भला यह भी कोई देने वाली चीज हुई.

यह मामला तमिलनाडु के चेय्युर का है. यहां ग्रेस कुमार और कीर्तना को शादी में तोहफे के तौर पर एक लीटर पेट्रोल और एक लीटर डीजल मिला. इस गिफ्ट को देखकर पहले तो यह नवविवाहित जोड़ा हैरान रह गया. बाद में उन्होंने दोस्तों के इस गिफ्ट को खुशी से स्वीकार किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DNA Hindi (@dnahindi)

 

रोज बढ़ रहे हैं दाम

बता दें कि 22 मार्च से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. कीमत में बढ़ोतरी का असर तमिलनाडु में भी पड़ा है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.94 लीटर तक मिल रहा है. कीमत में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से आम आदमी बेहाल है. शायद इसी वजह से दोस्तों को यह शिकायत सूझी.

पिछले 17 दिनों में देशभर में पेट्रोल 10 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है. सरकार 80-80 पैसे कर लगभग रोज दाम बढ़ा रही है. इसका असर हर आम और खास पर हो रहा है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement