Advertisement

Sharad Pawar को यूपीए अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास

Sharad Pawar News: एनसीपी नेताओं ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में ही BJP को रोका जा सकता है.

Sharad Pawar को यूपीए अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास

NCP

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को यूपीए अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्ताव पास किया गया है. यह प्रस्ताव राजधानी दिल्ली में शरद पवार की उपस्थिति में ही पास किया गया. इस मौके पर एनसीपी नेताओं ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में ही BJP को रोका जा सकता है इसलिए सभी क्षेत्रीय दलों को उनके नेतृत्व को स्वीकार करना चाहिए.

पढ़ें- पंजाब में AAP के प्रदर्शन पर सभी की नजर, अभी तक दिखे ये बदलाव

बैठक में बोलते हुए NCP के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख ने कहा, ''शरद पवार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. रक्षा और कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने विपक्ष के नेता और केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. आज देश में सभी गैर-भाजपा राजनीतिक दलों और उनके प्रमुख नेताओं को एक साथ लाने में शरद पवार प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं."

इस बैठक में महबूब शेख ने शरद पवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव रखा. जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.

पढ़ें- Yogi Cabinet 2.0 के ये हैं पंचरत्न, 'बाबा' के खास वजीर यूपी में चलाएंगे विकास का बुलडोजर!

आपको बता दें कि एनसीपी की तरफ से यूपीए अध्यक्ष पद को देकर दावा ऐसे समय में किया गया है जब कांग्रेस देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हार गई है. कांग्रेस को उम्मीदें थीं कि वो पंजाब जीतने में सफल रहेगी लेकिन वहां भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा.

चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठ रही है. अब कांग्रेस के सहयोगी दल भी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के अध्यक्ष पद को लेकर सवाल उठआ रहे हैं. अब देखना यह होगा कि एनसीपी द्वारा पास किए गए प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्टी के नेता क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

पढ़ें- “Tina Dabi का फैसला निजी है, उन्हें उनके निजी फ़ैसलों के साथ छोड़ दीजिए...”

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement