Advertisement

Breaking: जम्मू में PM मोदी के सभा स्थल से कुछ दूरी पर धमाका, पुलिस ने बताई वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अनुच्छेद-370 हटने के बाद आज पहली बार जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दौरे पर हैं

Breaking: जम्मू में PM मोदी के सभा स्थल से कुछ दूरी पर धमाका, पुलिस ने बताई वजह

Blast in Jammu

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले सभा स्थल से 12 किलोमीटर की दूरी पर कुछ समय पहले धमाके की खबर आई. पुलिस मौके पर पहुंच गई  और मामले की जांच की. इस जांच में सामने आया कि यह हमला किसी आतंकी साजिश की वजह से नहीं हुआ था. यह सिर्फ संदिग्ध ब्लास्ट का मामला है.
दरअसल ब्लास्ट की यह सूचना बिश्राही के ललियान गांव के लोगों ने पुलिस को दी थी. फिलहाल पुलिस इसमें किसी भी आतंकी साजिश से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह धमाका बिजली गिरने या उल्कापिंड होने की वजह से हो सकता है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अनुच्छेद-370 हटने के बाद आज पहली बार जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दौरे पर हैं. आज वो जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए राज्य को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं.  ऐसे में इस दौरे को नुकसान पहुंचाने के लिए ही आतंकी हताशा में लगातार हमले कर रहे हैं, हालांकि सुरक्षाबल इन्हें लगातार नाकाम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Indian Railways ने जारी किए नए नियम, उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना

क्यों खास है पीएम मोदी का दौरा

मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 और 35(A) को निरस्त कर दिया था. ऐसे में आज पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है जिसके चलते आतंकी लगातार पिछले कुछ दिनों से आतंकी हमले कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पल्ली गांव में सुबह 11:30 बजे एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वो इंटैक फोटो गैलरी और नोकिया सेंटर भी जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Covid-19 के बढ़ने लगे केस फिर भी चौथी लहर को क्यों खारिज कर रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement