Advertisement

कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल पर चला 'बाबा का बुलडोजर'! सपा कार्यकाल में हुआ था निर्माण

सपा सरकार के दौरान रामपुर के बिलासपुर में कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाई गई थी, जिसे अब ध्वस्त कर दिया गया है.

कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल पर चला 'बाबा का बुलडोजर'! सपा कार्यकाल में हुआ था निर्माण
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अवैध निर्माण के खिलाफ 'योगी सरकार का बुलडोजर' लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन रामपुर के बिलासपुर में सरकार द्वारा कब्रिस्तान की बाउंड्री गिराए जाने पर विवाद हो गया है. दरअसल बिलासपुर में सपा के कार्यकाल में कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाई गई थी, जिसे बुधवार सुबह तोड़ दिया गया. 

इस मामले पर एसडीएम ने कहा कि कब्रिस्तान और  बाउंड्री अलग है. उस समय पैमाइश सही नही हुई होगी इसलिए अब रोड़ किनारे हुआ अतिक्रमण तोड़ा गया है. इस क्षेत्र के विधायक बलदेव सिंह ओलख हैं, जो योगी सरकार में राज्यमंत्री हैं. 

यह भी पढ़ें- आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद Imran Khan ने रद्द किया देश के नाम संबोधन, पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?

जानिए क्या है मामला
उत्तर प्रदेश में 2012 में सपा की सरकार बनी थी और इसी दौरान रामपुर की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाई गयी थी. अब नगर पालिका ने बाउंड्री को अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया है. एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका में एक शिकायत की गई थी कि मुख्य रोड के किनारे बाउंडरी बनाकर अतिक्रमण किया गया है.

उन्होंने आगे कहा कि यह नगर पालिका का अतिक्रमण अभियान था जिससे बिलासपुर अतिक्रमण से मुक्त हो सके. यहां तेजी से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है.  

यह भी पढ़ें- 10 घंटे लंबे Power Cut से लेकर दवाई की घोर किल्लत, इतने बिगड़ गए हैं  Sri Lanka के हालात 

नगर पालिका चेयरमैन ने उठाए प्रश्न 
बिलासपुर में सपा के कार्यकाल में बनवाई गई कब्रिस्तान की वाल बाउंड्री तोड़ने के मामले पर सपा से बिलासपुर नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद हसन खान ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवाल उठा दिए हैं.

मोहम्मद हसन खान ने कहा है कि कब्रिस्तान की तोड़ी गई बाउंडरी का अतिक्रमण में आने का तो कोई सवाल ही नही है क्योंकि ये कब्रिस्तान की जमीन है जो खतौनी नंबर 349 में दर्ज भी है. इतना ही नहीं इसका नक्शा भी है.  उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही के बारे में उन्हें कुछ मालूम नही था.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement