Advertisement

क्या UP Board Exam में ड्यूटी करेंगे 'भूत'? शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

UP Board Exam: संभल में एग्जाम ड्यूटी के लिए जारी की गई लिस्ट में ऐसे टीचर्स के नाम भी हैं जिनकी कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है.

क्या UP Board Exam में ड्यूटी करेंगे 'भूत'? शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Board Exam

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है. इस परीक्षा से पहले शिक्षा महकमे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मामला पश्चिमी यूपी के संभल जिले का है. यहां यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें मृतक, रिटायर्ड और नौकरी से इस्तीफा दे चुके लोगों के नाम भी शामिल है.

दरअसल शिक्षा विभाग द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exam) को नकल विहीन सम्पन्न कराए जाने के लिए जारी की गई लिस्ट में ऐसे टीचर्स के नाम है जिनकी कुछ समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है. इस लिस्ट में रिटायर हो चुके टीचर्स और इस्तीफा दे चुके टीचर्स के नाम भी हैं. संभल जिले के शिक्षा अधिकारी ने हैरान करने वाले इस लापरवाही के मामले को प्रयागराज बोर्ड की गलती बताते हुए लिस्ट को संशोधित कराए जाने की सफाई पेश की है.

पढ़ें- क्या दिल्ली में भी टैक्स फ्री होगी 'The Kashmir Files'? मनीष सिसोदिया ने दिया यह जवाब

मृतक शिक्षको में एंजरा जूनियर हाई स्कूल में दिवगंत अध्यापक विशाल अग्रवाल का नाम भी शामिल है. बीती 13 फरवरी को उनकी मृत्यु हो चुकी है. इनके अलावा रिटायर्ड शिक्षक गोपाल शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में हैं. गोपाल शर्मा एक साल पहले ही रिटायर हो चुके हैं. शिक्षक की नौकरी से 8 महीने पहले ही इस्तीफा दे चुकीं आइना गुप्ता का नाम भी भी परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी के लिए लिस्ट में शामिल है.

पढ़ें- असलियत में भी दर्दनाक था The Kashmir Files का क्लाइमैक्स सीन, फूट-फूटकर रो पड़ी थीं 'शारदा'

शिक्षा विभाग की लिस्ट में ऐसे कई और शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं जो दुनिया छोड़ चुके हैं या फिर सेवानिवृत्त हो चुके हैं. बोर्ड एग्जाम की ड्यूटी लिस्ट में शिक्षा विभाग की यह बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद शिक्षा महकने में हड़कंप मचा हुआ है. यूपी बोर्ड परीक्षा आरंभ होने में अब महज एक दिन का समय बाकी है. ऐसे में लिस्ट को संशोधित करना शिक्षा महकमे के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

पढ़ें- जब कश्मीरी पंडितों को घर से निकाले जाने पर बोले थे आमिर खान, The Kashmir Files के बाद वायरल हुआ

संभल के जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार आर्य ने सूची में मृतक और रिटायर शिक्षकों के नाम शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद बताया कि लिस्ट प्रयागराज बोर्ड द्वारा जारी की गई है. उन्होंने कहा कि अब क्योंकि गुरुवार से एग्जाम शुरू हो रहे हैं इसलिए इस लिस्ट को जिला स्तर पर सही करवाया जाएगा.

पढ़ें- सिनेमाघर में लोगों ने जबरन रोका Bachchhan Paandey का शो, करने लगे The Kashmir Files दिखाने की जिद

(संभल से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट)

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement