Advertisement

BJP को बहुत बड़ा झटका! सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल

Arjun Singh joins TMC: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने टीएमसी का दामन थाम लिया है. उनका टीएमसी में शामिल होना भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

BJP को बहुत बड़ा झटका! सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल

अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल हो गए हैं. बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह को अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी में शामिल किया. अभिषेक बनर्जी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं.

बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह (BJP MP Arjun Singh) के तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे. उनसे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद रहे बाबुल सुप्रियो भी टीएमसी में शामिल हो चुके हैं.

काफी समय से अर्जुन सिंह के करीबी ये बता भी रहे थे कि वो भाजपा से नाराज हैं. अब उनका टीएमसी में शामिल होना बंगाल भाजपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया जा रहा है. अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल होने से पहले भी खुलकर पार्टी से असहमति जता चुके थे.

पढ़ें: Rakesh Tikait गुट दिखाएगा अपनी ताकत! बरेली में होगी बड़ी पंचायत

उन्होंने कहा था कि बंगाल में बीजेपी को मुद्दों की जानकारी ही नहीं है. हाल ही में अर्जुन सिंह ने कहा था, 'बीजेपी बंगाल में सिर्फ फेसबुक पर है बूथ पर नहीं. बैरकपुर में मुख्य उद्योग जूट मिल है, वह नाश हो जाएगा और मैं बैठा देखता रहूं, ये हो सकता है क्या?'

पढ़ें: Gyanvapi Dispute: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बोले- जबरन बन रहा राम मंदिर, ज्ञानवापी में नहीं है शिवलिंग

आपको बता दें कि पिछले साल बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बैरकपुर लोकसभा सीट के क्षेत्र में आने वाली सात में छह विधासनभा सीटों पर टीएमसी को जीत मिली थी. अर्जुन सिंह लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे.

पढ़ें: Raj Thackeray की पार्टी क्यों हो गई औरंगजेब से इतनी नाराज, मकबरा तोड़ने पर उतारू

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बने. अर्जुन सिंह को एक समय पर ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था, लेकिन बीजेपी में आने के बाद वह ममता बनर्जी के खिलाफ काफी मुखर रहते हैं.

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement