Advertisement

नीतीश कुमार को लेकर BJP नेता का अजीबोगरीब बयान, जैसे विदेशों में लड़की BF बदलती हैं, वैसे ही...

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,'जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था. इस मामले में विदेश के एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ऐसा तो उनके यहां (विदेश में) होता है कि लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं.'

नीतीश कुमार को लेकर BJP नेता का अजीबोगरीब बयान, जैसे विदेशों में लड़की BF बदलती हैं, वैसे ही...

नीतीश कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने और नई सरकार बनाने को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह विदेशों में लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं, वैसी ही स्थिति नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की है. वे कम किससे हाथ मिला लें, कब किसका हाथ छोड़ दें कोई पता नहीं होता.

 विजयवर्गीय ने कहा,'जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था. इस मामले में विदेश के एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ऐसा तो उनके यहां (विदेश में) होता है कि लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं.' बीजेपी महासचिव ने अपनी इस बात पर ठहाका लगाते हुए आगे कहा,'मुझसे वह विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें.' 

ये भी पढ़ें- चुनावों में मुफ्त योजनाओं पर सरकार से लेकर चुनाव आयोग की क्या है राय, आज सुप्रीम कोर्ट में सौपेंगे सुझाव

BJP से नाता तोड़ महागठबंधन के साथ नीतीश ने बनाई थी सरकार
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्री के तौर पर हाल ही में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने 7 दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाते हुए एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. 

ये भी पढ़ें- Twin Tower Noida: रहते हैं ट्विन टावर के पास तो हर हाल में करना होगा यह काम!

वहीं, भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हटाए जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि चौहान काफी लंबे समय तक संसदीय बोर्ड में रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवर्तन की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और संसदीय बोर्ड में बदलाव को भी राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने एक सवाल पर कहा कि BJP द्वारा मध्यप्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. विजयवर्गीय ने इन खबरों को खारिज किया कि उन्हें केंद्रीय भाजपा संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वह भाजपा संगठन में अब भी पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement