Advertisement

Birbhum Violence: टीएमसी नेता भादू शेख मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता HC का आदेश

बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस नेता भादू शेख की हत्या की जांच CBI को सौंपी गई है.

Birbhum Violence: टीएमसी नेता भादू शेख मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता HC का आदेश

birbhum violence

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता भादू शेख (Bhadu Sheikh) की हत्या मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंप दिया है. कोलकाता हाई कोर्ट ने कहा है कि शुक्रवार को आदेश दिया है. चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने भादू शेख की हत्या की भी जांच CBI को सौंपने की मांग की गई थी.

याचिका में दावा किया गया कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं. बेंच में जस्टिस आर भारद्वाज भी शामिल हैं. हाई कोर्ट ने भादू शेख की हत्या के मामले की जांच राज्य पुलिस से सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है जिससे सही जांच हो सके.

Birbhum violence: क्या है बीरभूम का मामला? जानिए क्यों भड़की थी हिंसा

भादू शेख की हत्या के बाद बीरभूम में हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद 9 लोगों को उनके ही घरों में जिंदा जलाकर मार डाला गया था. कोलकाता हाई कोर्ट ने इससे पहले बोगतुई गांव में आग लगने से 9 लोगों की मौत की घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे.

Birbhum Violence पर चुप क्यों हैं सियासी पार्टियां, क्यों बड़े दलों ने किया है किनारा?

बीरभूम हिंसा की जांच कर रही है CBI

हाई कोर्ट ने बोगतुई गांव में 21 मार्च को हुई हिंसा की जांच पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल से सीबीआई को सौंपने का 25 मार्च को आदेश दिया था. राज्य के डीजीपी ने 22 मार्च को कहा था कि बोगतुई में हुई हिंसा स्थानीय पंचायत के उप प्रमुख शेख की हत्या के एक घंटे के भीतर हुई थी. जिस जगह पर शेख की हत्या हुई थी, वह बोगतुई से महज एक किलोमीटर दूर था. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-
Birbhum हिंसा में गिरफ्तार 9 आरोपियों की होगी फॉरेंसिक साइकोलॉजिकल जांच, समझें वजह
संसद में ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूट कर रोने लगीं BJP सांसद रूपा गांगुली

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement