Advertisement

Biporjoy Cyclone से राजस्थान में भयंकर तबाही, 500 गांवों की बत्ती गुल, गिरे कच्चे घर और उखड़े पेड़, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

Biporjoy Cyclone: गुजरात में भयंकर तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय चक्रवात का भयंकर असर राजस्थान में भी देखने को मिला है और भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.

Biporjoy Cyclone से राजस्थान में भयंकर तबाही, 500 गांवों की बत्ती गुल, गिरे कच्चे घर और उखड़े पेड़, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

Biporjoy Cyclone in Rajasthan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय राजस्थान पहुंच चुका है. राजस्थान के कई इलाकों में तूफान कहर मचा रहा है. पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने बाड़मेर जिले में भयंकर तबाही मचा दी है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. भारी बारिश और आंधी तूफान का कहर यह है कि राज्य के करीब 500 से अधिक गांवों में बिजली नहीं है. पाकिस्तान से सटे बॉर्डर के गांवों में सैकड़ों कच्चे घर ढह गए हैं और कई इलाकों में 5 से 7 फीट पानी घरों में घुस गया है. 

बिपरजॉय चक्रवात के चलते मची तबाही के चलते NDRF-SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं. मौसम विभाग ने यहां अगले 12 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने बाड़मेर, जालोर और सिरोही में 'रेड अलर्ट' जारी किया है. पाली और जोधपुर के लिए "ऑरेंज अलर्ट" जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें- 'सुनो द्रौपदी, शस्त्र उठा लो' विनेश फोगाट ने किसके खिलाफ कविता के जरिए भरी हुंकार?  

यह भी पढ़ें- 'अपने ही पापा को पापा कहने में आ रही शर्म', लड़के ने बस इतना लिखा और लगा ली फांसी 

500 से ज्यादा गांवों में ब्लैक आउट

बिपरजॉय के चलते बिजली के खंभे गिरने और बाढ़ जैसे हालातों के बीच बाड़मेर के 500 से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली गुल है. इसके चलते कई गांवों से लोगों का संपर्क टूट गया है. गांवों में ब्लैक आउट घोषित कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरीके से गांव की बिजली शुरू की जाए लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने प्रशासन का सारा खेल बिगाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- गुजरात में बिपरजॉय के बाद असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 37 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित  

रेलवे ने कैंसिल कर दी ट्रेनें

चक्रवात बिपरजॉय के कारण जारी भारी बारिश के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) जोन में रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. रेलवे ने अमृतसर-गांधीधाम एक्सप्रेस, जोधपुर-भीलडी एक्सप्रेस, वलसाड-भीलडी एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, बाड़मेर-मुनाबाव एक्सप्रेस, मुनाबाव-बाड़मेर एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Cyclone Biporjoy: केंद्र, राज्य और एजेंसियों के बेहतर तालमेल की वजह से गुजरात में जीरो कैजुअल्टी

जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी बाड़मेर में हुी है. दावा है कि बाड़मेर में बारिश के पूरे सीजन में करीब 250 MM बारिश होती है लेकिन इस तूफान के चलते पिछले 24 घंटों में 1266 MM बारिश हुई है. बाड़मेर के चौहटन में सबसे ज्यादा 262 MM बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके चलते अब जिले में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. 

यह भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक का कहर, यूपी और बिहार में 80 लोगों की मौत, सैकड़ों अस्पताल में भर्ती

गिर गए कच्चे मकान

गौरतलब है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान गिर गए हैं, कई घरों में पानी भर गया है. इस मामले में उपखंड अधिकारी संजीव कुमार खेदर ने बताया कि बिपरजॉय की शुक्रवार देर रात राजस्थान में एंट्री हुई थी. प्रशासन की अलग-अलग टीमें मुस्तैद हैं. कई हिस्सों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement