Advertisement

Biporjoy Cyclone Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में दिखेगा बिपरजॉय का असर, बारिश और आंधी-तूफान पर क्या है IMD की भविष्यवाणी?

Delhi Weather Report: दिल्ली एनसीआर में भी बिपरजॉय तूफान का असर देखने को मिल सकता है और IMD ने इसके चलते बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है.

Biporjoy Cyclone Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में दिखेगा बिपरजॉय का असर, बारिश और आंधी-तूफान पर क्या है IMD की भविष्यवाणी?

Delhi NCR Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुरुवार शाम से गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात ने तबाही मचा रखी है. पूरे राज्य में भारी बारिश के साथ ही भयंकर आंधी तूफान जारी है. इस बीच सवाल यह है कि इस बिपरजॉय तूफान का दिल्ली एनसीआर में क्या असर देखने को मिलेगा. इसको लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ ही आंधी आने की संभावनाएं हैं. IMD का कहना है कि तेज हवाओं और आंशिक बादलों के चलते से बारिश होने की संभावनाएं बनी रहेंगी. हालांकि इसके चलते लोगों को लू के थपेड़ों से बड़ी राहत मिल सकती है. 

बता दें कि पिछल कुछ दिनों में राजधानी के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है जो कि लोगों के लिए गर्मी से मिली बड़ी राहत मानी जा रही है. IMD का अनुमान है कि अब अगले छह से सात दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा, 18 और 19 जून को हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावनाएं भी हैं.

यह भी पढ़ें- '40 दिनों से जल रहा मणिपुर, 100 की मौत, पीएम मोदी खामोश', राहुल गांधी ने केंद्र पर उठाए सवाल  

आज कैसा रहेगा मौसम 

IMD का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना भी है. इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है.

IMD ने बताया इस दिन जमकर होगी बारिश 

IMD के मुताबिक 17 जून को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी और अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा 18 और 19 जून को मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है और इस दौरान अच्छी बारिश भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Biporjoy Cyclone की रफ्तार में थम गया गुजरात, तस्वीरों में देखें चक्रवात से मची तबाही का मंजर

बता दें कि 18 से लेकर 20 जून तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement