Advertisement

Guwahati-Bikaner Train accident: घायल की मदद के लिए रेलमंत्री ने पहले डाकिये को घर भेजा, फिर मस्जिद से कराई अनाउंसमेंट

गुरुवार की शाम बीकानेर से गुवाहाटी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इसमें नौ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे.

Guwahati-Bikaner Train accident: घायल की मदद के लिए रेलमंत्री ने पहले डाकिये को घर भेजा, फिर मस्जिद से कराई अनाउंसमेंट

railway minister with injured peple (Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सफिकुल अली असम के दरंग जिले के धुला गांव के रहने वाले हैं. बीते दिनों जलपाीगुड़ी में हुई बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में वह घायल हो गए थे. जलपाई गुड़ी के जिला अस्पताल में उनका तमाम अन्य घायल मरीजों के साथ इलाज चल रहा था. वहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घायलों का हाल-चाल लेने पहुंचे थे. 

जब वह घायलों का हाल-चाल पूछ रहे थे तब सफिकुल अली ने उन्हें बताया कि वह जयपुर से गुवाहाटी जा रहे थे. हादसे में उनका मोबाइल खो गया है और उन्हें अपने घर का मोबाइल नंबर याद नहीं है. उनके परिवार के लोग परेशान हो रहे होंगे, वह उन तक सूचना पहुंचाना चाहते हैं. सफीकुल ने रेल मंत्री को अपने गांव और जिले का नाम  बताया. 

तभी तुरंत प्रभाव से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्देश दिया कि डाक विभाग की मदद से सफिकुल के घर तक सूचना पहुंचाई जाए. डाक विभाग की तरफ से संबंधित पोस्ट ऑफिस से उसके घर सूचना भेजी गई, मगर डाकिये को घर का पता नहीं चल पाया. ऐसे में जुम्मे की नमाज के समय मोहल्ले की मस्जिद से अनाउंसमेंट कराई गई. यहीं से सूचना घायल के परिवार तक पहुंची. अब परिजन सफिकुल के पास पहुंच चुके हैं

बता दें कि गुरुवार को शाम करीब पांच बजे बीकानेर से गुवाहाटी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इसमें नौ लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement