Advertisement

Bihar Viral News: 'ई बिहार बा!' 100 करोड़ रुपये का हाइवे, बीच में खड़े पेड़, लोग पूछ रहे- सड़क है या वीडियो गेम

Bihar Viral News: जेहानाबाद शहर में पटना-गया हाइवे के करीब 7.48 किलोमीटर स्ट्रैच पर किसी गड्ढे के कारण आपको दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अचानक आने वाले पेड़ कभी भी एक्सीडेंट करा सकते हैं.

Latest News
Bihar Viral News: 'ई बिहार बा!' 100 करोड़ रुपये का हाइवे, बीच में खड़े पेड़, लोग पूछ रहे- सड़क है या वीडियो गेम
Add DNA as a Preferred Source

Bihar Viral News: बिहार की बात चले और कुछ अनूठा पता ना लगे, ऐसा हो ही नहीं सकता है. ऐसा ही कुछ ख्याल आपको पटना-गया हाइवे को देखकर भी आएगा, जिस पर आप नई-नवेली सड़क पर एक भी गड्ढा नहीं होने की खुशी में फर्राटा लगाते हुए अचानक पेड़ से टकरा जाएंगे. यदि आप सोच रहे हैं कि किसी कारण से कंट्रोल खोकर गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराती है तो जी नहीं, आप गलत हैं. यह पेड़ सड़क किनारे पर नहीं बल्कि उसके बीचोंबीच लगे हुए हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान हो सकते हैं. यह कारनामा बिहार में 100 करोड़ रुपये की लागत से पटना-गया हाइवे (Patna-Gaya Highway) बनाने वाले ठेकेदार ने कर दिखाया है, जिसने वन विभाग से पेड़ काटने की इजाजत नहीं मिली तो उन्हें बीच में रखकर ही सड़क चौड़ी कर दी है. अब इस सड़क के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं और सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं.

जेहानाबाद में 7 किलोमीटर लंबी सड़क पर किया कारनामा
यह गजब कारनामा हाइवे के जेहानाबाद शहर से गुजरते समय किया गया है, जो पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना-गया हाइवे के जेहानबाद से गुजर रहे करीब 7.48 किलोमीटर लंबे स्ट्रैच पर पेड़ काटे बिना ही सड़क चौड़ी करके बना दी गई है, जिससे वाहनों के किसी भी समय इनसे टकराने का खतरा पैदा हो रहा है.

वन विभाग ने नहीं काटने दिए पेड़
रिपोर्ट के मुताबिक, जिला प्रशासन ने हाइवे के इस टुकड़े के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पेड़ काटने की इजाजत वन विभाग से मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन की मांग खारिज कर दी गई. जिला प्रशासन को इन पेड़ को काटने की इजाजत देने के बदले वन विभाग ने 14 हेक्टेयर जंगल की जमीन का मुआवजा मांगा. जिला प्रशासन ने मुआवजा नहीं दिया, लेकिन ठेकेदार ने बिना पेड़ कटे ही करीब 7.48 किलोमीटर लंबी सड़क बना दी. 

Bihar

अचानक वीडियो गेम जैसा हो जाती है ड्राइविंग
ठेकेदार के इस कारनामे के कारण इस सड़क पर स्मूथ और बिना किसी मुश्किल के ड्राइविंग करते हुए आ रहे ड्राइवर के लिए अचानक माहौल बदल जाता है. सड़क पर आने वाले पेड़ एक सीध में नहीं लगे होने के कारण ड्राइवर को उनसे बचने के लिए ऐसा जिगजैग तरीके से गाड़ी चलानी पड़ती है मानो वीडियो गेम में ड्राइव कर रहा है. इसके चलते अनजान लोगों के लिए यह हाइवे 100 करोड़ रुपये के Death Invitation जैसा लग रहा है. फिलहाल इसे लेकर जिला प्रशासन मौन साधे हुए है, लेकिन लोग इस सड़क के फोटो वायरल करके सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement