Advertisement

बनकर तैयार हुआ 100 करोड़ का ISKCON मंदिर, ताजमहल से है खास कनेक्शन

यह इस्कॉन मंदिर बिहार की राजधानी पटना में बना है और यह प्रदेश का सबसे बड़ा मंदिर है. पढ़ें क्या है इसकी खासियत.

बनकर तैयार हुआ 100 करोड़ का ISKCON मंदिर, ताजमहल से है खास कनेक्शन

Taj Mahal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की राजधानी पटना में प्रदेश का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर बनकर तैयार हो गया है. पटना के बुद्धमार्ग में 100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ भव्य इस्कॉन मंदिर कई मायनों में खास है. 3 मई को इस इस्कॉन मंदिर उद्घाटन किया जाएगा. इस समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. उद्घाटन समारोह समेत पूरा कार्यक्रम पांच दिनों का होगा. इस कार्यक्रम की शुरुआत एक मई से होगी. पटना इस्कॉन के अध्यक्ष श्री कृष्ण कृपादास ने बताया कि श्री राधा बांके बिहारी जी और वैदिक संस्कार केंद्र के नाम से इस मंदिर का भव्य उद्घाटन किए जाएगा.

क्या है इस मंदिर की खासियत ?

पटना के इस्कॉन मंदिर की खासियत इसकी बनावट है. इस मंदिर का निर्माण प्रसिद्ध और ऐतिहासिक द्वारिकाधीश मंदिर की तर्ज पर 84 खंभों पर किया गया है. इसका एक खास कारण है. अध्यक्ष जी ने बताया जैसे 84 योनि का धार्मिक दर्शन है वैसे हा एक बार 84 खंभों की परिक्रमा करने पर जीवन के 84 योनि के चक्र से बाहर निकला जा सकता है.

मंदिर का निर्माण ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के खानदान ने किया है. मंदिर में लगाया गया संगमरमर विश्व प्रसिद्ध उसी मरकाना है जिससे ताजमहल का निर्माण हुआ है. इस मंदिर में प्रेक्षागृह, गोविंदा रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस बनाया गया है. भगवान के सभागार के साथ तीन सभागार और बनाए गए हैं यहां एक साथ हजारों लोग इकट्ठा हो सकेंगे.

पीएम मोदी भी होंगे उद्घाटन समारोह में शामिल

भव्य इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई हस्तियां मौजूद होंगी. इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत देश-विदेश के इस्कॉन से गुरु महाराज और भक्त पटना पहुंचेंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

ये भी पढ़ें:

1- गर्मी में भी जहरीली हुई है Delhi की हवा, अगले 3 दिनों तक दिखेगा स्मॉग का असर

2- Delhi: लेन से बाहर गई बस तो रद्द हो सकता है लाइसेंस, 1 अप्रैल से लगेगा 10 हजार का जुर्माना

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement