Advertisement

लवर से परेशान थी शादीशुदा महिला, पति के साथ मिलकर की हत्या, पढ़ें कैसे बनाया था मर्डर का प्लान

Bihar Police ने एक बेहद रहस्यमयी केस को 12 घंटे के अंदर सुलझाया है. पुलिस ने इस केस के लिए एसआईटी का गठन किया था.

लवर से परेशान थी शादीशुदा महिला, पति के साथ मिलकर की हत्या, पढ़ें कैसे बनाया था मर्डर का प्लान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के मोतिहारी में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्याकांड में युवक की प्रेमिका शामिल थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा 12 घंटे के अंदर ही कर दिया है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई और शव को पुल के नीचे डाल दिया गया था. पुलिस ने इस केस का भंडाफोड़ कर दिया है.

दरअसल, इस हैरान कर देने वाले केस का भंडाफोड़ पुलिस ने 12 घंटे में कर दिया है. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि युवक की हत्या  प्रेमिका शिल्पी ने अपने पति अजय के साथ मिलकर की है. पुलिस ने दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर जब दबिश दी गई तो दोनों ने अपने गुनाह कुबूल कर लिए हैं. 

जम्मू कश्मीर में श्रद्धा जैसा मर्डर, होली पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, चाकू घोंपकर बॉयफ्रेंड ने ली जान

पुलिस ने बताया है कि दोनों ने जिस हथियार से युवक की हत्या की थी उस चाकू को भी बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पताही थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक युवक का खुटौना ब्रह्मस्थान पूल के नीचे शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कर पोस्टमार्टम में भेजा. फिर घटना की सूचना मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को दी गई थी.

शिल्पी का कहना है कि वह विकास से पीछा छुड़ाना चाहती थी और जब शिल्पी के पिता को यह सब पता चला तो वह आग बबूला हो गया. शिल्पी के कहने विकास उससे मिलने आया था. इस दौरान शिल्पी का पति अजय भी उसके साथ था और दोनों ने विकास का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थीं. 

अग्निवीरों पर मेहरबान सरकार, BSF भर्ती में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, एज लिमिट में भी मिलेगी छूट  

बिहार पुलिस के अनुसार विकास थाना क्षेत्र के पंडाल चौक पर सिलाई सेंटर चलाता था. इसी दौरान शिल्पी उसके पास सिलाई सीखने आती थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था लेकिन विकास के घर वालों को यह पसंद नहीं था तो उन्होंने विकास को दिल्ली भेज दिया था. शिल्प के घऱ वालों की भी उसके घर वालों ने शादी कर दी थी फिर भी विकास शिल्पी बातचीत करते थे लेकिन शादी के बाद शिल्पी विकास से दूर होना चाहती थी.

खांसी जुकाम को हल्के में लेना होगा खतरनाक, इन्फ्लूएंजा ने भारत में ली 2 लोगों की जान

पहले प्यार फिर शादी और फिर अपने पति के साथ मिलकर शिल्पी ने अपने ही प्रेमी की हत्या करा दी. हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement