भारत
10 साल की सीमा ने एक हादसे में अपना एक पैर गंवा दिया था लेकिन उसने अपनी हिम्मत का साथ नहीं छोड़ा और आज उसकी मदद को इतने लोग आगे आ रहे हैं.
डीएनए हिंदी: बिहार के जमुई की रहने वाली सीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. इस बच्ची का एक पैर नहीं है इसे कूदते हुए स्कूल जाते देख सभी हैरान रह गए. पढ़ाई के लिए 10 साल की सीमा की यह लगन प्रेरणा देती है. दरअसल एक हादसे में सीमा का एक पैर कट गया था लेकिन सीमा ने कभी भी इस कमी को अपने रास्ते का रोड़ा नहीं बनने दिया. सीमा की इसी हिम्मत और जज्बे को अब सभी सिर झुका कर सलाम कर रहे हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें अपने इलाके के डीएम से तो मदद मिली ही. एक्टर सोनू सूद भी उसकी मदद के लिए आगे आए. सोनू ने ट्वीट कर बच्ची का इलाज करवाने का दावा किया. सोनू ने सीमा का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, अब यह एक नहीं बल्कि दोनों पैरों पर कूद-कूद कर स्कूल जाएगी. टिकट भेज रहा हूं...चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया है.
अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर क़ूद कर स्कूल जाएगी।
— sonu sood (@SonuSood) May 25, 2022
टिकट भेज रहा हूँ, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया। @SoodFoundation 🇮🇳 https://t.co/0d56m9jMuA
अरविंद केजरीवाल ने भी सीमा के जज्बे को सलाम किया, 10 साल की सीमा के जज्बे ने मुझे भावुक कर दिया. देश का हर बच्चा अच्छी शिक्षा चाहता है. मैं राजनीति नहीं जानता, इतना जानता हूं कि हर सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं.
10 साल की सीमा के जज़्बे ने मुझे भावुक कर दिया। देश का हर बच्चा अच्छी शिक्षा चाहता है। मैं राजनीति नहीं जानता, इतना जानता हूँ कि हर सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं।
सीमा जैसे हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना ही हर सच्चे देशभक्त का मिशन होना चाहिए, यही सच्ची देशभक्ति है। https://t.co/XI5stbpgSN— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 25, 2022
यह भी पढ़ें: Airshow के दौरान आपस में टकरा गए 2 राफेल जेट, देखें वीडियो
सीमा जैसे हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना ही हर सच्चे देशभक्त का मिशन होना चाहिए, यही सच्ची देशभक्ति है. बता दें कि यह बच्ची एक किलोमीटर का सफर तय किया करती थी लेकिन अब शायद इसका यह सफर आसान हो जाएगा और यह अपनी मंजिल तक पहुंच पाएगी. छोटी सी सीमा पढ़-लिखकर टीचर बनने का सपना देखती हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar: रसगुल्ले और देवी मां के मंदिर की वजह से 32 घंटे लेट हुई 74 ट्रेनें
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.