Advertisement

Bihar: इंटर परीक्षा के दौरान छात्रा को हुई प्रसव पीड़ा, बेटी को दिया जन्म

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल बच्चा और जच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं. समय से सूचना मिलने के कारण परीक्षार्थी को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया था.

Bihar: इंटर परीक्षा के दौरान छात्रा को हुई प्रसव पीड़ा, बेटी को दिया जन्म
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार में इंटर की परीक्षा जारी हैं. इस बीच भागलपुर के उर्दू बालिका विद्यालय असानंदपुर में इंटरमीडियट की परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचकर महिला ने बेटी को जन्म दिया. वहीं बच्चे की किलकारी सुनकर परीक्षा केंद्र पर भी मिठाइयां बांटी गईं.

जानकारी के मुताबिक, सुखराज राय उच्च विद्यालय नाथनगर की छात्रा रूपा कुमारी दूसरी पाली में इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा देने आई थी. इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. इसके बाद केंद्राधीक्षक अंबिका प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) धनंजय कुमार ने प्रसव पीड़ा से कराह रही परीक्षार्थी को एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भेज दिया और कुछ ही देर बाद रूपा ने एक बच्ची को जन्म दिया.

रूपा घोघा के कर्मचारी टोला की रहने वाली है जबकि उसका मायका नाथनगर में है.

ये भी पढ़ें- यह है Punjab का सबसे सुंदर गांव, खूबसूरती के लिए मिल चुका है International Award

मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल बच्चा और जच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि समय से सूचना मिलने के कारण परीक्षार्थी को सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया.

इधर सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी हुई है, इस कारण शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी भी दी जा सकती है.

वहीं जब इसकी सूचना परीक्षा केंद्र पहुंची तो वहां भी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. केंद्र पर मिठाइयां बांटी गईं. साथ ही एग्जाम के दौरान ही बच्ची को जन्म देने वाली रूपा अब जून महीने में बिहार सरकार की तरफ से होने वाली विशेष परीक्षा के तहत फिर से परीक्षा दे सकेगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement