Advertisement

Bihar: दोनों डिप्टी CM समेत मुख्यमंत्री आवास के 22% कर्मचारी Covid पॉजिटिव

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद पहले की नाइट कर्फ्यू के साथ कई पाबंदियों का ऐलान कर दिया गया है. 

Bihar: दोनों डिप्टी CM समेत मुख्यमंत्री आवास के 22% कर्मचारी Covid पॉजिटिव

Bihar Chief Minister Nitish Kumar (Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बिहार में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के आवास के 22 फीसदी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सीएम नीतीश कुमार को आज कैबिनेट बैठक करनी थी. इससे पहले ही बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद के साथ-साथ आबकारी मंत्री सुनील कुमार और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

इससे पहले भी चार मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे. मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है. उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. फिलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन में हूं. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें. आप सब भी अपना ध्यान रखें.

बिहार में कई पाबंदियां लागू
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद पहले से ही पाबंदियां लागू कर दी गई है. बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक के साथ ही सिनेमाहॉल भी बंद कर दिए गए है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी.वहीं हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्विमिंग पूल पूरी तरीके से बंद रहेंगे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement