Advertisement

गुड़ समझकर महिला ने फोड़ा बम, बक्सर में जोरदार धमाका, इलाके में हड़कंप

बक्सर जिले में हुए इस हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा है. इलाके में हड़कंप मच गई है.

गुड़ समझकर महिला ने फोड़ा बम, बक्सर में जोरदार धमाका, इलाके में हड़कंप

बिहार में गुड़ समझकर महिला ने कूट दिया बम.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के बक्सर जिले में एक महिला बम विस्फोट में घालय हो गई है. महिला को इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है. महिला ने बम को गुड़ समझकर छत पर तोड़ने लगी, तभी ब्लास्ट हो गया. 

शांति देवी नाम की यह महिला बम ब्लास्ट विस्फोट में बुरी तरह जख्मी है. महिला को पहले सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, फिर केस इतना बिगड़ गया कि उसे बनारस रेफर कर दिया गया. शनिवार को हादसे के बाद तत्काल एंटी बम स्क्वायड के जवान मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- Chardham Yatra Stopped: खराब मौसम के चलते रोकी गई चारधाम यात्रा, केदारनाथ में बर्फबारी, लैंडस्लाइड बढ़ गया खतरा


अंधेरे में गुड़ समझकर महिला ने कूटा बम

बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक महिला घर में कुछ कूटने का काम कर रही थी, तभी ब्लास्ट हुआ और महिला जख्मी हो गई. अंधेरे में महिला ने बम को गुड़ समझकर कूट दिया और हादसा हो गया. 

एफएसएल और बम निरोधक दस्ता दूसरी जगहों पर भी बम तलाश रही है. यह बम कहां बना था, कैसे महिला तक पहुंचा अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement