Advertisement

Bihar Bridge Collapse Video: तीन साल में तीसरी बार गिरा बिहार का ये पुल, गंगा नदी पर बन रहा है फोरलेन ब्रिज

Bihar Bridge Collapse Video: बिहार के भागलपुर और खगड़िया जिले को जोड़ने वाले हाइवे पर बन रहे इस फोरलेन पुल के गिरने का कारण पिलर का डूबना बताया जा रहा है.

Latest News
Bihar Bridge Collapse Video: तीन साल में तीसरी बार गिरा बिहार का ये पुल, गंगा नदी पर बन रहा है फोरलेन ब्रिज
Add DNA as a Preferred Source

Bihar Bridge Collapse Video: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है. शुक्रवार शाम को भी गंगा नदी पर बन रहा एक पुल अचानक ध्वस्त हो गया. भागलपुर जिले से खगड़िया जिले को जोड़ने वाले इस पुल के गिरने का कारण पिलर का बाढ़ में डूबना माना जा रहा है. तीन साल में यह तीसरा मौका है, जब यह निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया है. फिलहाल गंगा नदी में बाढ़ के कारण पुल का निर्माण कार्य बंद चल रहा था. इस पुल हादसे में किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है. पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में

भागलपुर के सुल्तानपुर-अगुवानी के बीच बन रहे पुल का जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसमें गंगा नदी का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ दिख रहा है. अचानक पुल का पानी में डूबे हुए दो पिलर टूटने लगते हैं और फिर वह हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त होकर गंगा में समा जाता है. ध्वस्त होने वाले पिलर संख्या 9 और 10 बताए गए हैं.

दो बार पहले भी गिर चुका है ये पुल

करीब 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण एसपी सिंगला एंड कंपनी कर रही है. यह पुल इससे पहले भी दो बार गिर चुका है. एक बार पुल 30 अप्रैल 2022 और दूसरी बार 4 जून, 2023 को पुल गिरा था. लगातार तीन साल में तीसरी बार पुल गिरा है.

पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं स्थानीय लोग

पुल के निर्माण में स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि पहले भी दो बार ध्वस्त होने के बावजूद पुल के मटीरियल की क्वालिटी की जांच नहीं की गई है. इसके चलते ही पुल अब तीसरी बार भी गिर गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement