भारत
BSEB Matric Results 2023: बिहार बोर्ड आज दसवीं के रिजल्ट घोषित कर देगा, छात्र लंबे वक्त से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं.
डीएनए हिंदी: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र लंबे वक्त से दसवीं यानी मैट्रिक के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं. खुशखबरी यह है कि आज बिहार बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. बिहार बोर्ड की द्वारा दी गई है जानकरी के अनुसार मैट्रिक के छात्रों का रिजल्ट सवा एक बजे घोषित कर दिया जाएगा. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से बिहार बोर्ड के नतीजे देख सकेंगे.
Bihar Board BSEB 10th Result को लेकर अब बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से कभी भी घोषणा की जा सकती है जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
मैट्रिक की परीक्षा परिणा को लेकर बिहार बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे. परिणाम जारी करने के मौके पर अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे.
BSEB Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुछ ही देर में, SMS कर ऐसे करें चेक
बता दें कि छात्र रिजल्ट जारी होने पर मार्क्स देखने के लिए टूट पड़ते हैं. ऐसे में कई बार वेबसाइट क्रैश कर जाती है. ऐसे में अगर आपके समय में भी वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो उसका भी एक बेहतरीन तरीका है. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर वेबसाइट क्रैश होती है तो आप इन अलग-अलग वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
आने वाला है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, इस लिंक से देख सकेंगे अपनी मार्कशीट
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
वेबसाइट के लिंक न चलने पर छात्र बोर्ड हेल्पलाइन के इन साधनों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.