Advertisement

इस तारीख को घोषित होगा Bihar Board का 10वीं का परिणाम

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 31 मार्च को 10वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

इस तारीख को घोषित होगा Bihar Board का 10वीं का परिणाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मार्च के अंत तक आते-आते परिणाम घोषित होने का सिलसिला शुरू हो जाता है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) भी शुक्रवार यानी 31 मार्च को दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. बोर्ड की तरफ से यह घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई है. 

यह भी पढ़ें- कम ब्याज दरों के बाद PF निवेशकों को लगेगा Tax का बड़ा झटका, 1 April से होगा बड़ा बदलाव

बीएसईबी ने ट्वीट कर कहा, "बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि माननीय मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल दोपहर 1 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार की मौजूद रहेंगे." 

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in पर देख सकते हैं. बीएसईबी ने 16 मार्च को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए थे. 

यह भी पढ़ें- UP Board: 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द हुई परीक्षा

10वीं के परिणाम ऐसे करें चेक
रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करना होगा. 
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर परिणाम के लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
चरण 4: सबमिट पर क्लिक कर परिणाम डाउनलोड करें
चरण 5: प्रिंटआउट ले लें 

10 कक्षा बीएसईबी परीक्षा पास करने के लिए छात्रों  न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. विद्यार्थियों को सभी व्यक्तिगत विषयों में भी न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement