Advertisement

एनडीए का कल बिहार बंद का ऐलान, पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से बीजेपी आगबबूला

पिछले हफ़्ते दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवाद शुरू हो गया है और भाजपा ने पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है.

Latest News
एनडीए का कल बिहार बंद का ऐलान, पीएम मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी से बीजेपी आगबबूला

कल बिहार बंद का ऐलान

Add DNA as a Preferred Source

भाजपा और एनडीए के उसके सहयोगी दलों ने पिछले हफ़्ते बिहार में राहुल गांधी की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माँ के ख़िलाफ़ की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में 4 सितंबर को 'बिहार बंद' का आह्वान किया है. बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार, एनडीए महिला मोर्चा द्वारा आहूत यह बंद सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा. 

हालांकि, उन्होंने कहा कि बंद का समय आम लोगों के सामान्य दैनिक कामकाज को प्रभावित नहीं करेगा. उन्होंने कहा, "बंद की पूरी अवधि के दौरान आपातकालीन सेवाएं भी चालू रहेंगी." 
 
दिलीप जायसवाल ने कहा, "एनडीए महिला मोर्चा ने 4 सितंबर को बिहार में बंद का आह्वान किया है. यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनता को किसी भी चुनौती का सामना न करना पड़े." 

उन्होंने आगे कहा, "आपातकालीन सेवाओं और रेलवे को इस बंद से बाहर रखा गया है. चूँकि यह माताओं-बहनों के सम्मान का मामला है, इसलिए बिहार में पहली बार हो रहे इस आयोजन की सफलता की ज़िम्मेदारी महिला मोर्चा लेगी. दोपहर 12 बजे के बाद भी सभी सुविधाएँ जारी रहेंगी."

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अपनी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस-राजद गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि वह इस घटना से ‘‘बहुत दुखी’’ हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि वह राजद और कांग्रेस को माफ कर सकते हैं, लेकिन ‘‘बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.’’
 
प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरी दिवंगत मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, तो उनका क्या दोष था; उनके साथ दुर्व्यवहार क्यों किया गया? मैं उन्हें माफ कर सकता हूं, लेकिन बिहार के लोग मेरी मां का अपमान करने के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. राज्य के लोगों को कहना चाहिए कि वे आने वाले दिनों में इन दलों के नेताओं को सजा देंगे."

कांग्रेस के खिलाफ इतनी तीखी प्रतिक्रिया का कारण क्या था?
यह विवाद पिछले हफ़्ते दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माँ पर अभद्र टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. इसके बाद, भाजपा ने पटना के एक पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई और राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग की.  
 
दरभंगा में हुई इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मंच से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते नज़र आ रहे हैं. मंच पर प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तस्वीरें थीं. हालाँकि, घटना के समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद नहीं थे, क्योंकि दोनों बाइक परेड के लिए मुज़फ़्फ़रनगर जा रहे थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement