Advertisement

Bihar Gold Mine: बिहार के जमुई में मिला 'सोने का खजाना', खुदाई करवाने की तैयारी में नीतीश सरकार

Jamui Gold Reserve: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के एक सर्वेक्षण में पता चला है कि बिहार के जमुई में सोने का बड़ा भंडार छिपा हुआ है.

Bihar Gold Mine: बिहार के जमुई में मिला 'सोने का खजाना', खुदाई करवाने की तैयारी में नीतीश सरकार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के जमुई जिले में सोने के 'सबसे बड़े भंडार' का पता लगा है. नीतीश कुमार की सरकार ने अब यहां सोने की खोजबीन की अनुमति भी दे दी है.  भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, इस इलाके में लगभग 37.8 खनिज युक्त अयस्क के साथ-साथ 22.28 करोड़ टन सोने का भंडार मौजूद है.

पिछले साल भी केंद्रीय खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा था कि भारत के सोने के भंडार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बिहार की है. एक लिखित जवाब में बताया गया था कि बिहार में 22.28 करोड़ टन सोना है, जो कि देश के कुल स्वर्ण भंडार का लगभग 44 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें- एक्साइज ड्यूटी और वैट कट के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां जानें नए रेट

शुरू की गई प्लानिंग
बिहार के अतिरिक्त मुख्य सचिव व खनन आयुक्त हरजोत कौर ने बताया, 'राज्य का खनन और भूतत्व विभाग जमुई में सोने के भंडार की जांच के लिए GSI और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम सहित कई अन्य एजेंसियों से चर्चा कर रहा है.'

यह भी पढ़ें- Indian Railway: कितने रुपये में बनती है एक ट्रेन, कभी सवार होते हुए इसकी कीमत के बारे में सोचा?

GSI के सर्वेक्षण में यह सामने आया कि जमुई जिले के करमाटिया, झाझा और सोनो जैसे क्षेत्रों में सोने की मौजूदगी काफी ज्यादा है. जानकारी के मुताबिक, गया और औरंगाबाद जिले की सीमा पर मदनपुर प्रखंड के डेंजना और आसपास के इलाकों में करीब आठ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निकिल धातु पाई गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement