Advertisement

Bharat Bandh Live Updates: 'चोरी नहीं करने देंगे बिहार चुनाव' पटना में बंद के दौरान Rahul Gandhi ने दी चुनाव आयोग को चेतावनी

Bharat Bandh Today Live Updates: देश में आज ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का ऐलान किया हुआ है. उधर, बिहार में भी वोटर लिस्ट रिवीजन के विरोध में राजद, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने चक्का जाम का ऐलान किया हुआ है. इस भारत बंद के लाइव अपडेट्स यहां पढ़िए.

Latest News
Bharat Bandh Live Updates: 'चोरी नहीं करने देंगे बिहार चुनाव' पटना में बंद के दौरान Rahul Gandhi ने दी चुनाव आयोग को चेतावनी

Bihar में चक्का जाम के दौरान विरोध रैली निकालते Rahul Gandhi और तेजस्वी यादव.

Add DNA as a Preferred Source

Bharat Bandh Strike Today Live Updates: ट्रेड यूनियनों से लेकर विपक्षी दलों तक के 'भारत बंद' का असर बिहार से पश्चिम बंगाल तक दिखा है. बिहार में जहां कई जगह ट्रेनों को रोका गया है, वहीं पश्चिम बंगाल में भी जोरदार प्रदर्शन हुए हैं. पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियनों के उग्र होने के डर से सरकारी बसों के ड्राइवरों को हेलमेट पहनकर ड्राइव करते हुए देखा गया है, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं. उधर, पटना में कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ बंद में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. ट्रेड यूनियनों ने जहां केंद्र सरकार के आर्थिक सुधारों को श्रमिकों के खिलाफ बताते हुए भारत बंद का आयोजन कर रखा है, वहीं बिहार में विपक्षी दलों ने भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) के वोटर लिस्ट रिवीजन कैंपेन के खिलाफ चक्का जाम आयोजित कर ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का समर्थन किया है. 

यहां पढ़िए भारत बंद से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स-

राहुल गांधी बोले- महाराष्ट्र की तरह वोट चोरी की कोशिश
राहुल गांधी ने पटना में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर बिहार में भी महाराष्ट्र की तर्ज पर चुनाव चोरी करने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,'महाराष्ट्र चुनाव में जिस तरीके से वोट चोरी किया गया था. उसी तरह का प्रयास बिहार में भी करने की कोशिश की जा रही है. हम बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे. चुनाव आयोग के अधिकारी याद रखें. आप कानून से परे नहीं हैं. आप भाजपा के लिए काम मत कीजिए.'

तेजस्वी ने कहा- दो गुजराती तय नहीं करेंगे कि वोट कहां जाएगा
रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'क्या दो गुजराती तय करेंगे कि कौन बिहारी वोट देगा और कौन नहीं देगा. ये लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. हम लोग चुप नहीं बैठेंगे.'

विधानसभा पर रोका गया राहुल-तेजस्वी का काफिला
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के विरोध मार्च का काफिला पटना में विधानसभा के बाहर रोक दिया गया है. पटना पुलिस ने यहां सड़क पर बैरिकेडिंग कर रखी है, जिससे काफिला चुनाव आयोग के कार्यालय तक नहीं जा सकता है. दोनों नेताओं ने यहीं पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू कर दिया है.

राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च शुरू
पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी दल विरोध मार्च निकालेंगे. यह विरोध मार्च पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू होकर चुनाव आयोग कार्यालय (EC दफ्तर) तक जाएगा. यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी किसी स्थानीय प्रदर्शन में ऐसे भाग लेने पहुंच रहे हैं.

बिहार में कांग्रेस ने सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन की पटरी कब्जाई
बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पटना में मार्च शुरू करने से पहले उग्र रूप दिखाया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन की पटरी पर कब्जा कर लिया है. पुलिसकर्मी उन्हें समझा-बुझाकर हटाने की कोशिश कर रहे हैं.

RJD ने रेल रोकी, हाइवे जामकर टायर जलाए, गांधी सेतु पुल कब्जाया
बिहार में प्रमुख विपक्षी दल RJD के कार्यकर्ताओं ने जेहानाबाद में पटना-गया ट्रेन को रोक लिया है, जबकि पटना के मनेर में नेशनल हाइवे-30 पर चक्का जाम कर दिया है. यहां RJD ने टायर जलाकर सड़क पर फेंक दिए हैं, जिससे हर तरफ धुआं फैल गया है. पटना को हाजीपुर, दरभंगा और पूर्णिया आदि से जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने बेहद अहम पुल गांधी सेतु पर भी विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है. इस पुल से अब वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं.

केरल में ट्रेड यूनियनों के बंद का दिखा पूरा असर
केरल में ट्रेड यूनियनों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद का पूरा असर दिखाई दिया है. हर तरफ बाजार बंद रहे हैं. कुछ जगह दुकानों को खोला गया था, लेकिन ट्रेड यूनियन वर्करों ने उन्हें जबरन बंद करा दिया.

पटना में कांग्रेस वर्कर्स ने चौराहे पर लेटकर ट्रैफिक बंद कराया
पटना में एक चौराहे पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद कराने के लिए कांग्रेस वर्कर्स ने अनूठा तरीका अपनाया. कांग्रेस वर्कर्स सड़क के बीचोंबीच जमीन पर लेट गए, जिससे ट्रैफिक चलना बंद हो गया.

ओडिशा में भी ट्रेड यूनियनों ने बंद किए हाइवे
ओडिशा में भी ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का असर दिखाई दिया है. कई जगह बाजार बंद रहे हैं, जबकि ट्रेड यूनियन वर्करों ने कई जगह सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक बंद कराया है.

पश्चिम बंगाल में जोरदार बंद, हेलमेट लगाए दिखे बस ड्राइवर
पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियनों की तरफ से घोषित बंद बेहद प्रभावी रहा है. सभी तरफ बाजार बंद रहे हैं. किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है, लेकिन सावधानी के चलते सरकारी बसों के ड्राइवर हेलमेट पहनकर गाड़ियां चलाते हुए दिखाई दिए हैं. इसे बेहद अनूठा नजारा माना जा रहा है. सत्ताधारी दल TMC के कार्यकर्ताओं ने भी बंद का समर्थन किया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement