Advertisement

Better.com ने भारत में कर्मचारियों को दी नौकरी छोड़ने की छूट, 90% स्टाफ ने सौंपा इस्तीफा

Better.com CEO Vishal Garg ने जूम कॉल पर 900 लोगों को नौकरी से निकाला था. उन्होंने भारत में लोगों को नौकरी से निकालने के बजाय छोड़ने का मौका दिया है.

Better.com ने भारत में कर्मचारियों को दी नौकरी छोड़ने की छूट, 90% स्टाफ ने सौंपा इस्तीफा

विशाल गर्ग 900 लोगों को नौकरी से निकालकर चर्चा में आए थे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिका की मॉर्ग्रेज कंपनी Better.com ने भारत में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बजाय खुद नौकरी छोड़ने का मौका दिया था. खबर है कि अब तक 90% स्टाफ ने इस्तीफा सौंप दिया है. खबर है कि अब तक 920 से ज्यादा इस्तीफे स्वीकार किए जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर 2 बार लोगों को नौकरी से निकाले जाने के बाद कंपनी ने भारत में अपने कर्मचारियों को खुद ही नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है. 

खडूस बॉस के नाम से लोकप्रिय हुए थे विशाल गर्ग
डिजिटल फर्स्ट होम ओनरशिप कंपनी के सीईओ विशाल गर्ग बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकालने की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे. गर्ग ने पिछले साल जूम कॉल पर 900 से ज्यादा स्टाफ को क्रिसमस से ठीक पहले नौकरी से निकाला था. इस साल भी मार्च में कंपनी ने भारत और अमेरिका में करीब 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया था.नौकरी से निकाले गए स्टाफ में प्रेग्नेंट महिलाएं भी थीं. 

यह भी पढ़ें: Air India: TATA ने निभाया अपना वादा, एयर इंडिया के कर्मचारियों को आज से मिलेगा मेडिकल इंश्योरेंस

नौकरी से निकालने के बजाय छोड़ने का दिया विकल्प 
2 बड़ी फायरिंग की वजह से कंपनी और विशाल गर्ग की लगातार आलोचना हो रही थी. इस बार उन्होंने मास फायरिंग की जगह पर लोगों को नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया था और अब तक भारत में कुल स्टाफ में से 90% कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है. 

 

यह भी पढ़ें: SBI कर्मचारी की एक त्रुटि के चलते गलत खातों में गए सरकार के 1.5 करोड़ रुपये

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement