Advertisement

Bengaluru: 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bengaluru के सात स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद शहर का प्रशासन जांच में लग गया है.

Bengaluru: 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Students

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बेंगलुरु में 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है. स्कूलों को धमकी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए हैं. बेंगलुरु प्रशासन ने बम-निरोधी जांच दस्तों को जांच में लगाया है. बेंगलुरु सिटी के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि शहर के सात स्कूलों को बहुत ताकतवर बम से उड़ाने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच कर इसकी जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि यह कोई मजाक की बात नहीं है.

पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने कहा कि बेंगलुरु के बाहरी सात स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. हमारी स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है. यह ई-मेल किसने किया है, इस बारे में अभी तक किसी को जानकारी नहीं मिल पाई है. उन्होंने बताया किधमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि स्कूलों में बेहद ताकतवर बम प्लांट किया गया है.

पढ़ें- Birbhum Violence: टीएमसी नेता भादू शेख मर्डर केस की जांच करेगी CBI, कलकत्ता HC का आदेश

स्कूल प्रशासन से यह भी कहा गया है कि इन धमाकों में बहुत से लोगों की जान जा सकती है. इससे बचने के लिए पुलिस को खबर कीजिए. आप इस काम में बिल्कुल भी देरी ना करें, अब सबकुछ आपके हाथों में है. आयुक्त ने कहा कि ईमेल के आधार पर हमारी टीम मौके पर वहां जांच कर रही है. जब और जानकारी आएगी तो इसे साझा किया जाएगा.

पढ़ें- Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का हनी ट्रैप एंगल आया सामने, जेहादी ऐप पर कर रहा था काम

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement