Advertisement

Shocking News: बेंगलुरु में पार्टी करने निकली थी युवती, रील बनाने के चक्कर में 13वें फ्लोर से गिरकर हुई मौत

Shocking News: बेंगलुरु पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है, लेकिन वह इस मामले में हत्या के एंगल से भी छानबीन कर रही है.

Latest News
Shocking News: बेंगलुरु में पार्टी करने निकली थी युवती, रील बनाने के चक्कर में 13वें फ्लोर से गिरकर हुई मौत
Add DNA as a Preferred Source

Shocking News: बेंगलुरु में दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकली 20 साल की युवती की निर्माणाधीन बिल्डिंग के 13वें फ्लोर से गिरकर मौत हो गई है. युवती की मौत उस समय हुई, जब वह लिफ्ट लगाने के लिए बनाई गई शाफ्ट के पास इंस्टाग्राम के लिए रील वीडियो शूट करने की कोशिश कर रही थी. बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हत्या समेत सभी तरह के एंगल से इस मामले में जांच कर रहे हैं. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती और उसके दोस्त पार्टी करने के लिए बुधवार रात करीब 8 बजे पारापाना अग्रहारा पुलिस स्टेशन इलाके की उस बिल्डिंग में आए थे. इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पार्टी के दौरान ग्रुप में रिलेशनशिप के मुद्दे पर आपस में झगड़ा हो गया. इसके बाद युवती अपने फोन पर 'दुख जताने वाली रील' शूट करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान वह लिफ्ट लगाने के लिए खाली पड़ी शाफ्ट के करीब पहुंची और पैर फिसलने से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई.

फोन में नहीं मिली है कोई वीडियो
बेंगलुरु पुलिस की DCP (साउथ ईस्ट) का कहना है कि उन्होंने मृत युवती का फोन स्पॉट से रिकवर किया है, लेकिन उसमें किसी रील की रिकॉर्डिंग नहीं मिली है. अब तक हम इस बात से वाकिफ नहीं है कि क्या ये मामला रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है. फिलहाल सबकुछ जांच के दायरे में है. पुलिस का फिलहाल यही मानना है कि युवती की मौत दुर्घटनावश शाफ्ट में गिरने के कारण हुई है.

पुलिस के आने से पहले क्यों भागे दोस्त?
युवती के साथ यह हादसा जिस बिल्डिंग में हुआ है, वो करीब एक दशक से पार्टनर्स के बीच संपत्ति विवाद के कारण अधूरी पड़ी हुई है. युवती और उसके दोस्त इसी कारण पार्टी करने के लिए उसके 13वें फ्लोर पर पहुंचे थे. युवती के गिरने के बाद उसके दोस्तों ने डायल 112 पर फोन करके घटना की सूचना दी. इसके बाद होयसला पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंची, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी. डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, युवती के साथ मौजूद उसके दो पुरुष दोस्त पुलिस के आने से पहले वहां से भाग गए. उनके घटनास्थल से भागने के कारण सवाल उठ रहे हैं. हालांकि युवती की महिला मित्र पुलिस को मौके पर ही मिली और उसने ही पुलिस टीम को सारी घटना की सूचना दी थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement