Advertisement

बसंत पंचमी पर राज्यसभा सांसद Dr. Subhash Chandra ने हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी के छात्रों से किया संवाद

बसंत पंचमी के मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा देहरादून के हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी पहुंचे. उन्होंने इस मौके पर छात्रों से बातचीत की.

Latest News
बसंत पंचमी पर राज्यसभा सांसद Dr. Subhash Chandra ने हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी के छात्रों से किया संवाद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बसंत पंचमी के मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए. देहरादून के हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी में उन्होंने सबको बसंत पंचमी की बधाई दी. इस मौके पर उन्होंने कैंपस में आयोजित पूजा में भी हिस्सा लिया और देवी सरस्वती की पूजा की. 

छात्रों से शेयर किए अपने अनुभव
पूजा के बाद डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के साथ जीवन के अनुभवों को भी साझा किया. इस खास दिन पर छात्र भी डॉक्टर सुभाष चंद्रा को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. 

कैंपस में लगाया पौधा
छात्रों से बातचीत करने के बाद उन्होंने कैंपस में पौधा भी लगाया. इस मौके पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबको हर त्योहार और मंगल पर्व पर पौधे लगाने की परंपरा विकसित करनी चाहिए.

पढ़ें: सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने बदल दी किशनगढ़ गांव की तस्वीर, पूरा हुआ ग्राम स्वराज का सपना

पढ़ें: अगले 25 सालों के लिए रोड मैप तैयार, Budget 2022 पर बोले राज्य सभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement