Advertisement

Bareilly News: शादी के 16 साल बाद इश्क में पड़ी बीवी, पति को चाय में पिलाई चूहे मार दवा, प्रेमी संग फंदे पर लटकाया शव

Bareilly News: मेरठ में मुस्कान द्वारा अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करने के बाद उसके टुकड़े नीले ड्रम में भरने की घटना के बाद हर तरफ से ऐसी ही घटनाएं सामने आ रही हैं.

Latest News
Bareilly News: शादी के 16 साल बाद इश्क में पड़ी बीवी, पति को चाय में पिलाई चूहे मार दवा, प्रेमी संग फंदे पर लटकाया शव

Bareilly में पति को मारने वाली पत्नी और उसका प्रेमी पुलिस ने जेल पहुंचा दिए हैं.

Add DNA as a Preferred Source

Bareilly News: उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक, हर तरफ से पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है, जहां पत्नी ने शादी के 16 साल बाद हुए इश्क को पाने के लिए पति को 'चूहे की मौत' मार दिया. पत्नी ने पहले पति को चूहा मारने वाला जहर मिलाकर चाय पिलाई. इसके बाद प्रेमी को फोन करके बुलाया और दोनों ने मिलकर पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद इसे सुसाइड का मामला दिखाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया. हालांकि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या की कहानी पोस्टमार्टम में खुल गई, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी था पति
बरेली की नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में संविदा पर सफाई कर्मी का काम करने वाले केहर सिंह का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था. एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, 35 वर्षीय केहर सिंह नगर पंचायत कार्यालय के पीछे ठाकुरद्वारा मोहल्ले में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था. गुरुवार शाम को उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले मौके पर पहुंच गए. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे लोगों ने तोड़ा तो केहर सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड का मामला माना गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पोल
केहर सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो सारी पोल खुल गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था, लेकिन मृतक के गले पर उंगलियों से दबाने के निशान मिले थे. इसके बाद केहर सिंह के भाई ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पिंटू को नामजद करते हुए हत्या की तहरीर पुलिस को दी. पुलिस ने पूछताछ की तो पत्नी ने चाय में चूहा मारने की दवा देने के बाद प्रेमी को फोन करके बुलाने और फिर मिलकर केहर सिंह का गला दबाने की बात मान ली. पुलिस ने पत्नी और पिंटू को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है.

मेडिकल कॉलेज में काम करते समय हुआ पत्नी को इश्क
एसपी देहात के मुताबिक, केहर सिंह की शादी को करीब 16 साल हो चुके थे. उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी पत्नी एक मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर रही थी, जहां उसके साथ रसोईघर में रहने वाले बुलंदशहर निवासी पिंटू से हंसी-मजाक के बीच उसे प्यार हो गया. दोनों के बीच अवैध संबंध भी कायम हो गए. इस बात की जानकारी केहर सिंह को भी मिल गई, जिसे लेकर उसका आए दिन अपनी पत्नी से विवाद रहता था. केहर सिंह उसे बार-बार नौकरी छोड़ने के लिए कह रहा था. पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच बेहद झगड़ा हुआ था, जिसकी आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी. इसके बाद ही पत्नी ने हत्या की साजिश रची और उसे प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दे दिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement