Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द

RBI ने बंद किया आज से ये बैंक, यदि आपका भी है खाता तो नहीं निकाल पाएंगे पैसे

RBI ने बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इससे बैंक के कस्टमर ना तो अपने खाते में पैसा जमा करा पाएंगे और ना ही निकाल सकेंगे. ऐसे में कस्टमर्स के पैसे का क्या होगा, चलिए हम आपको बताते हैं.

Latest News
RBI ने बंद किया आज से ये बैंक, यदि आपका भी है खाता तो नहीं निकाल पाएंगे पैसे
Add DNA as a Preferred Source

Banaras Mercantile Co-operative Bank Closed: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक (Banaras Mercantile Co-operative Bank) का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इसके साथ ही बैंक पर ताला लग गया है. केंद्रीय बैंक ने ये कदम BMCB की लगातार खराब होती वित्तीय स्थिति के कारण उठाया है. बैंक के आदेश में साफ कहा गया है कि 4 जुलाई के बाद बैंक किसी भी तरह का बैंकिंग कारोबार नहीं कर पाएगा. इससे बैंक के ग्राहक भी आज (शुक्रवार 5 जुलाई) से अपने खाते में ना तो पैसा जमा कर पाएंगे और ना ही खाते से पैसा निकाल पाएंगे. RBI ने उत्तर प्रदेश के सहकारिता आयुक्त व सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार से भी बैंक के लिए लिक्वेडेटर अपॉइंट करने का आदेश जारी करने की अपील की है. 

'बैंक का जारी रहना जमाकर्ताओं के हित में नहीं'

RBI ने बैंक का लाइसेंस रद्द करते हुए कहा कि सहकारी बैंक के पास कमाई की संभावनाएं नहीं है और न ही पर्याप्त पूंजी मौजूद है. ऐसे में बैंक का जारी रहना जमाकर्ताओं के हित में नहीं है. बैंक की मौजूदा वित्तीय स्थिति ऐसी है कि वो अपने जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान भी नहीं कर पाएगा. बनारस मर्केंटाइल बैंक पर RBI ने दिसंबर में ही प्रतिबंध लगा दिए थे. बैंक पर बैंक‍िंग विनियमन अधिनियम 1949 के सेक्‍शन 35 ए (35 A) के तहत प्रतिबंध लगाए गए थे कि किसी को भी लोन या एडवांस देने से पहले उसे RBI से इजाजत लेनी होगी. इसके बाद अब लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई है.

DICGC के जरिये मिलेगा कस्टमर्स को अपने खाते का पैसा

बनारस मर्केंटाइल सहकारी बैंक के कस्टमर्स को यदि अब अपने बैंक खाते से पैसा निकालना है तो उन्हें जमा बीमा व लोन गारंटी निगम (DICGC) के पास आवेदन करना होगा. RBI ने कहा है कि बैंक से मिले आंकड़ों के हिसाब से 99.98 फीसदी जमाकर्ता DICGC के जरिये बैंक में जमा अपना पूरा पैसा वापस लेने के हकदार हैं. बता दें कि DICGC के जरिये आवेदन करने पर बैंक में जमा पूरा पैसा नहीं बल्कि अधिकतम 5 लाख रुपये ही किसी भी जमाकर्ता को वापस मिलते हैं. DICGC ने दावा किया है कि बैंक के कस्टमर्स को उसकी तरफ से पहले ही 4.25 करोड़ रुपये का भुगतान 30 अप्रैल तक किया जा चुका है. ये भुगतान कस्टमर्स की तरफ से DICGC Act के तहत आवेदन करने पर किया गया है.

क्या है DICGC, कैसे करता है भुगतान

डीआईसीजीसी RBI के तहत काम करने वाली संस्था है, जो जमाकर्ताओं के पैसे की सुरक्षा का ध्यान रखती है. डीआईसीजीसी हर बैंक खाते पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की रकम इंश्योर्ड करती है. यह रकम किसी बैंक के बंद होने पर उसके लिक्विडेशन के जरिये जमाकर्ताओं को लौटाने के काम डीआईसीजीसी का ही होता है. उदाहरण के लिए यदि आपके किसी बैंक खाते में 4 लाख रुपये जमा हैं और आपके दोस्त के 6 लाख रुपये जमा हैं तो बैंक पर ताला लगने की स्थिति में यह पैसा DICGC लौटाएगी. DICGC Act के तहत जमाकर्ताओं को अधिकतम 5 लाख रुपये की रकम ही लौटाई जा सकती है. ऐसी स्थिति में आपको पूरे 4 लाख रुपये मिलेंगे, लेकिन आपके दोस्त को 6 लाख में से 5 लाख रुपये ही वापस मिल पाएंगे. हालांकि भले ही DICGC आरबीआई से जुड़ी हुई संस्था है, लेकिन तब भी हर बैंक ने उसकी मेंबरशिप नहीं ले रखी है. ऐसे में यदि वो बैंक डूबता है तो उसके ग्राहकों का सारा पैसा भी डूब जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement