Advertisement

Balasore Rape Case: नाबालिग बच्ची का रेप के बाद कंक्रीट स्लैब से मर्डर, पिता के दोस्त ने दिखाई दरिंदगी, मां-बाप बोले- फांसी दो

Odisha Balasore Rape Murder Case: ओडिशा के बालासोर में बच्ची का शव चार दिन बाद सड़ी-गली हालत में मिला है. पुलिस ने उसके पिता के दोस्त रबी सिंह को गिरफ्तार किया है.

Latest News
Balasore Rape Case: नाबालिग बच्ची का रेप के बाद कंक्रीट स्लैब से मर्डर, पिता के दोस्त ने दिखाई दरिंदगी, मां-बाप बोले- फांसी दो

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

Odisha Balasore Rape Murder Case: ओडिशा के बालासोर में कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर जैसी ही रेप व उसके बाद दरिंदगी से हत्या का मामला सामने आया है. बालासोर में 9 साल की आदिवासी बच्ची के साथ उसके पिता के दोस्त ने ही पहले रेप किया और उसके बाद कंक्रीट के स्लैब से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी. बच्ची का शव 30 अगस्त को सड़ी-गली हालत में मिला था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची के माता-पिता ने आरोपी को मौत की सजा देने की मांग के साथ धरना शुरू कर दिया है.

27 अगस्त को लापता हुई थी बच्ची

बालासोर में आदिवासी बच्ची 27 अगस्त को घर से लापता हो गई थी. चार दिन बाद 30 अगस्त को खाली पड़े घर में उसका शव सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ था. बच्ची का सिर कंक्रीट के स्लैब से कुचलकर बेहद दरिंदगी से उसकी हत्या की गई थी. इतनी जघन्य हत्या से पूरा प्रदेश दहल गया था. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह मुद्दा ओडिशा विधानसभा में भी उठाया था. 

आरोपी मृतका के घर ही सोया, फिर किया ये गंदा काम

पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 46 साल के रबी सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो मृतक बच्ची के पिता का दोस्त है. रेमुना थाना प्रभारी हसीना कुलु के मुताबिक, रबी सिंह रात में बच्ची के घर पर ही सोया था. सुबह नाश्ता कराने के बहाने बच्ची को घर से ले जाकर उसने ये जघन्य काम किया था. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 165, 4(2) और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. 

मां बोली- प्रसाद लेने गई थी बेटी, मौत की सजा दो आरोपियों को

मृत बच्ची के मां-बाप ने बुधवार को आरोपियों को मौत की सजा देनी की मांग की. मां ने कहा, 'वह (बच्ची) पास में प्रसाद लेने गई थी. रबी सिंह और हरि सिंह ने उसे बुलाया और कार में बिठाकर ले गए. हमने बाद में उनसे पूछा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया. हम आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं.' पिता ने कहा, 'रबी सिंह मेरी बेटी को बुलाकर कहीं ले गया. तलाश करने पर वह नहीं मिली. चार दिन बाद उसका शव मिला तो FIR दर्ज कराई. आरोपी गिरफ्तार हो गया है. हम आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement