Advertisement

Ayodhya में फिर हुई माहौल बिगाड़ने की साजिश, CCTV के आधार पर 7 आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश की गई है. पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए बड़ी साजिश का खुलासा किया है.

Ayodhya में फिर हुई माहौल बिगाड़ने की साजिश, CCTV के आधार पर 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को धर दबोचा है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या (Ayodhya) में एक बार फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई है. पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है. पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर साजिश रचने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य साजिशकर्ता की भी पहचान हो गई है. 

साजिश का आरोपी महेश मिश्रा हिंदू योद्धा संगठन का प्रमुख है. घटना में शामिल अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अयोध्या में मस्जिदों के दरवाजे पर और एक मजार के पास आपत्तिजनक चीजें फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई थी.

Delhi Violence: जहांगीरपुरी हिंसा में एक ही घर के 5 सदस्य गिरफ्तार, सामने आया परिवार का रिएक्शन

आरोपियों ने क्या किया था?

पुलिस के मुताबिक असमाजिक तत्वों ने एक धार्मिक ग्रंथ के फटे पन्ने, गाली-गलौज के पत्र और कथित रूप से सुअर के कच्चे मांस के टुकड़े जैसी कुछ आपत्तिजनक चीजें फेंककर सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की थी. 

पुलिस ने कहा है कि 'हिंदू योद्धा संगठन' समूह के सात सदस्यों को मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा है कि नेता महेश मिश्रा एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ शहर के एक पुलिस स्टेशन में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Communal Violence: सांप्रदायिक तनाव की जद में आए 3 और राज्य, 140 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, क्या थी हिंसा की वजह?

किन जगहों पर हुई है माहौल बिगाड़ने की साजिश?

पुलिस ने जिन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनमें प्रत्यूष कुमार, नितिन कुमार, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडे, शत्रुघ्न और विमल पांडे शामिल हैं जो कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पुलिस ने इस घटना के लिए 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह घटना तातशाह जामा मस्जिद, मस्जिद घोसियाना, कश्मीरी मोहल्ले की मस्जिद और शहर थाना क्षेत्र के पास के क्षेत्र में गुलाब शाह बाबा के नाम से मशहूर मजार में हुई. आरोपियों को पुलिस ने सही वक्त पर गिरफ्तार किया है.

Jahangirpuri Violence: कौन है जहांगीरपुरी हिंसा का आरोपी अंसार? जिसने कोर्ट जाते समय दिखाई पुष्पा स्टाइल

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक इस साजिश में 11 लोग शामिल थे. 11 में चार आरोपी फरार हैं. आरोपियों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गुनाहगारों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement