Advertisement

Delhi में हो सकती है खाने-पीने की कमी, किसने दी सरकार को धमकी?

ड्राइवर यूनियन की चेतावनी है कि अगले 25 दिनों में ऑटो/टैक्सी ड्राइवरों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे दिल्ली की फूड चेन में कटौती करेंगे.

Delhi में हो सकती है खाने-पीने की कमी, किसने दी सरकार को धमकी?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में ऑटोरिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल से सभी लोग परेशान थे लेकिन थोड़ी राहत की बात यह है कि फिलहाल हड़ताल पर ब्रेक लग चुका है. ड्राइवरों की यूनियन कुछ शर्तों के साथ यह हड़ताल वापस ली. उन्होंने कहा कि अगर अगले 25 दिनों में ऑटो/टैक्सी ड्राइवरों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे दिल्ली की फूड चेन में कटौती करेंगे. यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को एक बड़ी धमकी भी दे दी है. 

राजधानी परिवहन पंचायत के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में कोई भी जरूरी सामान नहीं आएगा और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी. वह बोले, 'हमने केंद्र सरकार को चेतावनी देने के लिए एक दिवसीय प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया कि अगर अगले 25 दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो 25 दिनों के बाद हम टेंपो और ट्रकों सहित दिल्ली की कुल फूड चेन को बंद कर देंगे. जिसके बाद दूध, सब्जियां या कोई भी सामना नहीं आएगा.'

यह भी पढ़ें: Kabul School Blast में 20 की मौत, तस्वीरों में देखें दहशत और गम का माहौल

अचानक कीमत बढ़ने से हैं नाराज

सिंह ने आगे कहा. 'हमने एक प्रतीकात्मक विरोध किया था. हम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को एक संदेश देना चाहते थे. COVID महामारी के बाद, इतने लंबे समय के बाद हमारा काम शुरू हो गया है. चुनाव के दौरान, उन्होंने ईंधन की कीमत नहीं बढ़ाई लेकिन अब अचानक कीमतें बढ़ रही हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'हमने तीन सांसदों से बात की है और उन्होंने कहा कि वे हमारी मदद नहीं कर सकते. हमने परिवहन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट किया और उन्हें फोन करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.'

यह भी पढ़ें: UP में बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा, CM Yogi ने बना दी ये गाइडलाइन

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement