Advertisement

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV कैमरे और बैरियर तोड़े

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV कैमरे और बैरियर तोड़े
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर हमले की की खबर सामने आ रही है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए. उन्होंने बताया कि इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं.

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट किया ''बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की''. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ''बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई.''

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement