Advertisement

Assembly Election Result: Bhagwant Maan की जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम और आप के नेता केजरीवाल आशीर्वाद लेने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे. केजरीवाल ने हनुमान मंदिर की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की.

Assembly Election Result: Bhagwant Maan की जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Kejriwal hanuman mandir

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों (Punjab Election Results 2022) में कमाल करने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Adami Party) को जहां प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है तो वहीं आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने धुरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है.  उन्होंने 45 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर ली है. पंजाब में भगवंत मान की जबर्दस्त जीत के बाद केजरीवाल भगवान का धन्यवाद करने मंदिर पहुंचे.

इस खास मौके पर दिल्ली के सीएम और आप के नेता केजरीवाल आशीर्वाद लेने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे. केजरीवाल ने हनुमान मंदिर की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि केजरीवाल के चेहरे पर एक मुस्कान है. शायद वह मन ही मन भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं और विपक्षी पार्टियों को मिले जवाब पर खुशी जता रहे हैं.

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. कोई आप की सफलता पर खुश है तो कोई ट्रोलिंग में जुटा है.

ये भी पढ़ें:

1- VIDEO: जीतने के बाद Kacha Badam पर नाचे Bhagwant Maan और अरविंद केजरीवाल !

2- प्रचंड जीत के चलते AAP कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पंजाब से दिल्ली तक जश्न का माहौल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement