Advertisement

Assam-Meghalaya के लिए 'ऐतिहासिक दिन', 70 फीसदी इलाकों में सीमा विवाद सुलझा

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि जिन 12 जगहों को लेकर दोनों राज्यों में मतभेद थे, उनमें से 6 स्थानों को लेकर असम के साथ सहमति बन गई है.

Assam-Meghalaya के लिए 'ऐतिहासिक दिन', 70 फीसदी इलाकों में सीमा विवाद सुलझा

Image Credit- Twitter/ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: असम और मेघालय ने मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में छह स्थानों पर सीमा विवाद सुलझाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए. गृह मंत्री अमित शाह ने आज के दिन को पूर्वोत्तर के लिए “ऐतिहासिक दिन” करार दिया. 

इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम-मेघालय सीमा के छह बचे हुए इलाकों में विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि असम-मेघालय के बीच समझौते पर हस्ताक्षर से अब 70 प्रतिशत इलाकों में विवाद सुलझ गया है.

पढ़ें- Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा जाने की इजाजत

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि जिन 12 जगहों को लेकर दोनों राज्यों में मतभेद थे, उनमें से 6 स्थानों को लेकर असम के साथ सहमति बन गई है. इसके अलावा, सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा दोनों राज्यों की भागीदारी के साथ एक सर्वेक्षण किया जाएगा, और जब यह हो जाएगा, तो वास्तविक सीमांकन होगा.

पढ़ें- Bhagwant Mann ने पंजाब का सीएम बनते ही 13 दिन में लिए ये 5 बड़े फैसले

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है. इस एमओयू के बाद अगले 6-7 महीनों में बाकी विवादित स्थलों की समस्या का समाधान करने का हमारा लक्ष्य है. हम पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश में विकास का इंजन बनाने की दिशा में काम करेंगे.

पढ़ें- अब साल भर में मुफ्त मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर, सरकार बनते ही इस राज्य के सीएम ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवादों को सुलझाने का भी अनुरोध किया है. मैंने अरुणाचल के सीएम के साथ बैठक की है, जहां हमने 122 विवादित बिंदुओं को निपटाने के लिए एक रोड मैप बनाया. मिजोरम और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों के साथ शुरुआती चर्चा शुरू हो गई है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement