Advertisement

तीन राज्यों को जोड़ने वाले Delhi के इस चौराहे पर अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम, ट्रायल रन शुरु

दक्षिण पूर्वी दिल्ली का आश्रम चौराहा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा को जोड़ता है. यहां सालों पुरानी जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नया अंडरपास बन

तीन राज्यों को जोड़ने वाले Delhi के इस चौराहे पर अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम, ट्रायल रन शुरु
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : दिल्ली के आश्रम चौराहे पर दिल्ली-नोयडा फ्लाईओवर, रिंग रोड और दिल्ली हरियाणा को जोड़ने वाली मथुरा रोड  आपस में मिलते हैं. यह चौराहा दशकों से भीषण जाम और ट्रैफिक की समस्या से परेशान रहा है. इस चौराहे पर जाम से निबटने के लिए अंडरपास(Ashram Underpass) बनाया जा रहा था. दिल्ली वालों के लिए ख़ुशख़बरी है कि इस चौराहे पर ट्रायल रन शुरू हो गया है. 

126 साल के Swami Sivanand की 5 आदतें जो आपको देंगी 100 साल से अधिक की उम्र 

मंगलवार को हुआ ट्रायल रन 

 पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार आश्रम चौराहे पर नए बने अंडरपास का ट्रायल रन करने के बाद निजामुद्दीन से बदरपुर को जोड़ने वाले इस रास्ते को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा.  हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस वक़्त अंडरपास(Ashram Underpass) केवल दिन में चलेगा. 

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा उद्घाटन किए जाने तक चलेगा ट्रायल रन 

इस महीने के आख़िर तक इस अंडरपास का फॉर्मल उद्घाटन होगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को आमंत्रित किया है. ट्रायल रन उद्घाटन तक चलेगा और उसके बाद यह अंडरपास जन यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. 

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की थी पड़ताल  

दिल्ली के  उप मुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया महीने की शुरुआत में इस अंडरपास(Ashram Underpass) को देखने आए थे. उन्होंने तब घोषणा की थी यह आम लोगों के लिए 22 मार्च को खोल दिया जाएगा. गौरतलब है कि यह अंडरपास 750 मीटर लंबा है और यह CSIR अपार्टमेंट्स और निजामुद्दीन रेल ब्रिज के बीच बना है, जहां से  यह निजामुद्दीन, और ITO को मथुरा रोड पर बेस रिहायशी इलाक़े फ्रेंड्स कॉलोनी से जोड़ता है. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement