Advertisement

Covid: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए संक्रमित

अबतक देश में कई नेता कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो चुके हैं. गुरुवार शाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोविड संक्रमित पाए गए.

Covid: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए संक्रमित

Image Credit- Twitter/ashokgehlot51

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित (Ashok Gehlot found Covid Positive) पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी. अशोक गहलोत ने बताया, "आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है. मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है. आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं."

इससे कुछ देर पहले अशोक गहलोत ने राजस्थान के लोगों से ट्वीट कर कहा कि आमजन में ऐसी धारणा है कि कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट घातक नहीं है इसलिए लोग लापरवाही बरत रहे हैं. विशेषज्ञों की राय है कि ओमिक्रोन से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड समस्याएं पूर्व के वेरिएंट्स जितनी ही गंभीर हो सकती हैं.

उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड समस्या में अस्थमा, बार-बार सिर दर्द, फेफड़ों संबंधित रोग, किडनी की परेशानी एवं हृदय रोग तक हो सकते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक अगस्त, 2021 में मुझे हुई आर्टरी ब्लॉकेज संबंधी परेशानी की एक वजह पोस्ट कोविड समस्या भी है. इसलिए ओमिक्रोन को भी गंभीरता से लेते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तथा वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement