भारत
Asaduddin Owaisi: एनसीपी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा है कि महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना ने निकाह कर लिया लेकिन दूल्हा कौन है पता नहीं.
डीएनए हिंदी: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर हमला बोला है. महाराष्ट्र के भिवंडी में एक सभा के दौरान ओवैसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनसीपी हमारा समर्थन कर रही थी और चुनाव के बाद शिवसेना से निकाह कर लिया. ओवैसी ने महाराष्ट्र के महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें पता ही नहीं है कि इसमें दूल्हा कौन है.
देशभर में जारी मंदिर-मस्जिद के बारे में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'यह भारत न मेरा है, न उद्धव ठाकरे का, न मोदी का और न अमित शाह का. भारत अगर किसी का है तो वह द्रविड़ और आदिवासियों का है. चार जगहों से लोग आए ते लेकिन बीजेपी सिर्फ़ मुगलों के पीछे पड़ी रहती है.'
यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ- सावरकर की बात मान लेते तो नहीं होता देश का बंटवारा
ओवैसी ने NCP पर ली चुटकी
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए अपनी पार्टी AIMIM के पक्ष में माहौल तैयार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में एनसीपी के लोग कर रहे थे कि ओवैसी को वोट देना क्योंकि बीजेपी और शिवसेना को रोकना है. चुनाव होने के बाद एनसीपी ने शिवसेना से निकाह कर लिया. अब मुझे नहीं पता कि इनमें से दूल्हा कौन है.'
यह भी पढ़ें- Punjab से राज्यसभा जाएंगे AAP के ये दो नेता, मोदी सरकार दे चुकी है पद्मश्री पुरस्कार
बता दें कि महाराष्ट्र से शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद कई राज्यों में फैल गया. इसी को लेकर ओवैसी ने शिवसेना के साथ-साथ एनसीपी को भी घेरा. उन्होंने बीजेपी पर भी आरोप लगाए कि वह सिर्फ़ मंदिर और मस्जिद की राजनीति कर रही है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.