Advertisement

Bhagwant Mann ने किया ऐसा काम कि केजरीवाल की आंखों में आ गए आंसू, बोले- आप पर गर्व है

Who is Vijay Singhla: विजय सिंगला भगवंत मान की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.  52 साल के विजय सिंगला मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं.

Bhagwant Mann ने किया ऐसा काम कि केजरीवाल की आंखों में आ गए आंसू, बोले- आप पर गर्व है

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गर्व है. अरविंद केजरीवाल ने ऐसा भगवंत मान द्वारा पंजाब के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद ट्वीट कर कहा. विजय सिंगला (Vijay Singhla) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "भगवंत आप पर गर्व है. आपकी कार्रवाई ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए हैं. आज पूरा देश AAP पर गर्व महसूस कर रहा है."

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. पंजाब के CMO के मुताबिक, सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहा थे और उन्होंने यह कबूल भी कर लिया है.

पढ़ें- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार, घूस मांगने पर हुए थे भगवंत मान कैबिनेट से बर्खास्त 

भगवंत मान ने कहा, "मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं, उसे कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं और पुलिस को उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दे रहा हूं. वह मंत्री विजय सिंगला है. उन्होंने अपने विभाग में भ्रष्टाचार किया था और उन्होंने इसे कबूल भी किया था. भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP की जीरो टॉलरेंस की नीति है".

पढ़ें- Bulldozer Row: अरविंद केजरीवाल बोले- 63 लाख लोगों पर होगा असर, 80 पर्सेंट दिल्ली हो जाएगी तबाह

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मेरे संज्ञान में एक मामला आया था, मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर पर 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहा था. मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया. किसी को इसके बारे में पता नहीं था, अगर मैं चाहता तो इसे कालीन के नीचे दबा सकता था लेकिन जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा किया, उनका भरोसा तो मैंने तोड़ दिया होता." 

पढ़ें- Bhagwant Mann ने धरना देकर पंजाब के सीएम से की थी मांग, अब खुद मुख्यमंत्री बने तो पूरी कर दी डिमांड

आपको बता दें कि पंजाब की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पंजाब के मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है. विजय सिंगला भगवंत मान की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.  52 साल के विजय सिंगला मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) को पराजित किया था. वह दंत चिकित्सक हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement