Advertisement

Araria की डीएम इनायत खान ने मंदिर में किया जलाभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Araria DM Inayat Khan: IAS इनायत खान ने एक मंदिर में जलाभिषेक किया तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गईं.

Araria की डीएम इनायत खान ने मंदिर में किया जलाभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

IAS इनायत खान ने मंदिर में किया जलाभिषेक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के अररिया जिले की जिलाधिकारी (Araria DM) इनायत खान (IAS Inayat Khan) ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. पुलवामा हमले की शहीद की बेटियों का पालन-पोषण करने को लेकर मशहूर इनायत खान ने इस बार एक मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया है. इनायत खान के इस कदम की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है.

बताया गया कि इनायत खान वह सरकारी काम से एक दौरे पर थीं. इस दौरान वह सिकटी प्रखंड में सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के काम का भी जायजा लेने पहुंचीं. मंदिर के पुजारी सिंहेश्वर गिरी की उपस्थिति में इनायत खान विधिवत जलाभिषेक किया. उनके जलाभिषेक करने के कुछ ही घंटों में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

यह भी पढ़ें-IAS पूजा सिंघल और अमित शाह का कनेक्शन निकला FAKE, गिरफ्तार हुए फिल्म निर्देशक

कौन हैं इनायत खान?
इनायत खान उत्तर प्रदेश के आगरा की मूल निवासी हैं. साल 2011 में अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की और 2012 में बिहार काडर की आईएएस अधिकारी बन गईं. अररिया से पहले वह राजगीर, भोजपुर और पंडारक में भी काम कर चुकी हैं. पुलवामा हमले में शहीद हुए एक जवान की बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और बाकी चीजों का खर्च उठाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनायत खान की तारीफ कर चुके हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement