भारत
AP Intermediate Board Exam Date Sheet 2024: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएटबोर्ड एग्जाम दो शिफ्ट में 1 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे. इसका पूरा शेड्यूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in पर जारी कर दिया गया है.
डीएनए हिंदी: AP Inter 2024 Timetable- आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम 2024 (AP Intermediate Exam 2024) का टाइमटेबल गुरुवार को जारी कर दिया गया है. बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. आखिरी एग्जाम 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा. एग्जाम का पूरा शेड्यूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.ap.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है. यह शेड्यूल आंध्र प्रदेश इंटरमीडियएट 1ts ईयर और 2nd ईयर, दोनों के स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गया है.
5 से 20 फरवरी तक होंगे प्रैक्टिकल
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एग्जाम 1 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए प्रैक्टिकल एग्जाम डेट भी जारी कर दी गई है. प्रैक्टिकल एग्जाम 5 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होंगे. स्टूडेंट अपना टाइमटेबल सब्जेक्ट के हिसाब से वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी.
ऐसे डाउनलोड करें AP Intermediate Timetable 2024
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.