भारत
Anunay Sood Death Reason: मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि इतनी कम उम्र में अनुनय सूद का निधन कैसे हो गया, मौत की वजह क्या थी..
Is Anunay Sood's cause of death known? मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया है. बता दें कि गुरुवार सुबह अनुनय सूद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है. अमेरिका के लास वेगास में 32 वर्षीय अनुनय सूद की निधन की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस सदमे में हैं. मूल रूप से अनुनय सूद उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले थे. इस खबर के सामने आने के बाद से ही सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि इतनी कम उम्र में अनुनय सूद का निधन कैसे हो गया, मौत की वजह क्या थी..
अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक बुधवार को वीडियो शूट के बाद अनुनय सूद होटल में सोने गए लेकिन, सुबह नहीं उठे. उनकी टीम के सदस्यों ने अनुनय को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनुनय की मौत की जानकारी परिवार ने सोशल मीडिया पर दी है...
यह भी पढ़ें: कौन थे इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद? जिनकी 32 साल की उम्र में हुई मौत, जानिए कैसे मशहूर हुए ये डिजिटल स्टार
बता दें कि उनकी मृत्यु का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है. न ही लास वेगास के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. हालांकि रेडिट की रिपोर्ट्स में अनुनय सूद की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, दावा किया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत हुई है. लेकिन, इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि उनकी मौत का कारण क्या है.
अनुनय की अचानक आई निधन की खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया है, फैंस और फैमिली से लेकर अनुनय के चाहने वाले तक हर कोई बेहद हैरान और दुखी है. लोग शोक जाहिर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से