Advertisement

14 अप्रैल को घोषित किया जाए राष्ट्रीय सिख दिवस, US Congress में पेश हुआ अहम प्रस्ताव

अमेरिका में राष्ट्रीय सिख दिवस घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया है इस मुद्दे पर पेश है पंजाब से रविंद्र सिंह रॉबिन की रिपोर्ट...

14 अप्रैल को घोषित किया जाए राष्ट्रीय सिख दिवस, US Congress में पेश हुआ अहम प्रस्ताव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सिखों के प्रमुख निकाय यानी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव द्वारा प्रस्तावित एक प्रस्ताव का स्वागत किया है जिसमें प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को वैशाखी को 'राष्ट्रीय सिख दिवस' के रूप में नामित करने का समर्थन किया गया है." एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने अमेरिकी कांग्रेस के इस प्रस्ताव को सिख समुदाय के लिए गर्व की बात करार दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सिखों ने अपनी समृद्ध संस्कृति और कड़ी मेहनत से अपना महत्वपूर्ण अस्तित्व दिखाया है.

खास बात यह है कि अमेरिकी कांग्रेस ने विशेष रूप से 14 अप्रैल को गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा की स्थापना के दिन जब सिख विश्व स्तर पर 'वैसाखी' मनाते हैं तो उस दिन को  'राष्ट्रीय सिख दिवस' के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा है. इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सिखों ने 100 साल पहले अमेरिका में प्रवास करना शुरू किया और अमेरिका के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रस्ताव 1007 अमेरिकी कांग्रेस द्वारा अपने दूसरे सत्र में 28 मार्च को अमेरिकी सिख कांग्रेस समिति के सदस्यों सहित प्रमुख कांग्रेसियों द्वारा पेश किया गया था. 

सांसद मैरी गेल सानलोन 28 मार्च को सदन में पेश किए गए प्रस्ताव की प्रस्तावक हैं जबकि केरेन बास, पॉल टोंको, ब्रायन के. फित्जपैट्रिक, डेनियल म्यूज़र, एरिक स्वालवेल, राजा कृष्णमूर्ति, डोनाल्ड नॉरक्रॉस, एंडी किम, जॉन गारामेंडी, रिचर्ड ई नील, ब्रेंडन एफ. बॉयले और डेविड जी वालादाओ इसके सह-प्रस्तावक हैं. सिख कॉकस कमेटी, सिख को-ऑर्डिनेशन कमेटी और अमेरिकी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एजीपीसी) ने प्रस्ताव का स्वागत किया है.

इस मामले को लेकर एडवोकेट धामी ने कहा, "अगर आज अमेरिकी कांग्रेस वैसाखी को 'राष्ट्रीय सिख दिवस' के रूप में मान्यता दे रही है तो यह गुरुओं (सिख आचार्यों) की विचारधारा और खालसा पंथ की स्थापना के लिए एक श्रद्धांजलि है." इस निर्णय का सिख निकाय, एसजीपीसी द्वारा स्वागत किया गया है और हम उन सभी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और साथ ही प्रायोजक प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव पर अनुमोदन की मुहर लगाई है.

Bihar Board 10th Results: मिठाईवाले की बेटी बनी सेकेंड टॉपर तो खूब बंटी खुशियों की मिठाइयां

इस बीच कैलिफोर्निया से फोन पर बात करते हुए डॉ प्रीतपाल सिंह ने समन्वयक अमेरिकी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने 14 अप्रैल को 'राष्ट्रीय सिख दिवस' के रूप में नामित करने के प्रस्ताव को प्रस्तुत करने के लिए अमेरिकी कांग्रेसियों द्वारा इस कदम का समर्थन करने के लिए एसजीपीसी की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कदम से वहां रहने वालें सभी सिख पंथ के लोगों में खुशी का माहौल है. 

अगर WhatsApp Calling में खर्च होता है ज्यादा डाटा तो बचत के लिए अपनाएं यह बेहतरीन ट्रिक

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement