Advertisement

Rajasthan के मुख्यमंत्री का ऐलान, Ukraine से लौटने वाले लोगों को मिलेगी टिकट राशि

राजस्थान तक लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए राजस्थान फाउंडेशन समन्वय करेगा. 

Latest News
Rajasthan के मुख्यमंत्री का ऐलान, Ukraine से लौटने वाले लोगों को मिलेगी टिकट राशि

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत. (फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  बड़ा ऐलान किया. गहलोत ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन से स्वदेश लौटने वाले राजस्थानियों के निजी खर्चे पर उनके टिकट की राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी. 

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की स्थिति के दौरान विदेश मंत्रालय की सलाह के बाद, व्यक्तिगत खर्च से अपने वतन वापस आने वाले राजस्थानियों की टिकट राशि का रिएम्बर्समेंट किया जाएगा.

गहलोत ने हिंदी में ट्वीट किया, राजस्थान सरकार की ओर से दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले राजस्थानियों की घर वापसी की सुविधा के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए राजस्थान फाउंडेशन समन्वय करेगा. 

Rajasthan: गहलोत सरकार ने सभी विधायकों को गिफ्ट किया iPhone 13, बीजेपी ने लौटाए

यूक्रेन में जारी संकट के बीच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं. देश में तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए आने वाले दिनों में यूक्रेन (कीव) से और उड़ानें संचालित होने जा रही हैं. 

रूस यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई छात्र यूक्रेन छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं. स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि रूस के विशेष सैन्य अभियान के दूसरे दिन में प्रवेश करते ही यूक्रेन की राजधानी में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई.

Rahul Bajaj के किस बयान की अशोक गहलोत ने की तारीफ और कहा था कि लोगों में बोलने की हिम्मत आ गई

सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के अलग क्षेत्रों डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता दी. बाद में पुतिन ने डोनबास क्षेत्र में लोगों की रक्षा करने के लिए विशेष सैन्य अभियानों का आदेश दिया. यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement