Advertisement

आंध्र प्रदेश BJP अध्यक्ष ने किया जनता से वादा- 'तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें 50 रुपये बोतल दारू देंगे'

आंध्र प्रदेश के BJP अध्यक्ष सोमू वीरराजू (Somu Veerraju) ने कहा, BJP को एक करोड़ वोट दें. हम सिर्फ 50 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे.

आंध्र प्रदेश BJP अध्यक्ष ने किया जनता से वादा- 'तुम हमें वोट दो, हम तुम्हें 50 रुपये बोतल दारू देंगे'

andhra pradesh bjp president somu veerraju promised people to supply quality brand liquor at rs 50

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू (Somu Veerraju) ने एक अजीबो गरीब बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में लोगों से कहा कि  बीजेपी को एक करोड़ वोट दें. हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे. अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे.

उन्होंने कहा कि इस समय में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शराब की क्वाटर बोतल 200 रुपये में मिल रही है. वीरराजू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में नकली ब्रांड की शराब उच्च दामों पर बेची जा रही है जबकि, अच्छे ब्रांड वाली शराब राज्य में उपलब्ध ही नहीं है.  

'हर महीने 12 हजार की पी रहे दारू'
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति शराब पर 12 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग शराब पी रहे हैं, मैं चाहता हूं ये एक करोड़ लोग भाजपा को वोट दें.। भाजपा की सरकार आने पर उन्हें 75 रुपये में गुणवत्तापूर्ण शराब की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी. अगर राजस्व अच्छा रहा तो 50 रुपये प्रति बोतल भी बिकेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के लोगों की शराब की फैक्ट्रियां हैं, जो राज्य में घटिया गुणवत्ता की शराब उपलब्ध करा रहे हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement